Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अल्मोड़ा में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस
  • अल्मोड़ा

सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अल्मोड़ा में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस

RNS INDIA NEWS 21/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। क्षेत्रीय मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, अल्मोड़ा में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों की वीरता और समर्पण को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तत्वावधान में क्षेत्रीय मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल अल्मोड़ा के कार्यवाहक उपमहानिरीक्षक एवं कमांडेंट बी.सी. जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बी.सी. जोशी ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत गार्ड द्वारा शहीदों के सम्मान में सलामी दी गई। कार्यक्रम में उपकमांडेंट (सामान्य) वीरेंद्र सिंह चौधरी, उपकमांडेंट (सामान्य) विपिन कटारा, सहायक कमांडेंट (अनुसचिवीय) राजकुमार सहित अधीनस्थ अधिकारी और बलकर्मी उपस्थित रहे। विदित हो कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सेना के साथ संघर्ष के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस बहादुर जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। उनकी स्मृति में हर वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है, ताकि उनके साहस, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा को सदैव याद किया जा सके। यह दिन इस बात की याद दिलाता है कि देश के प्रहरी हर परिस्थिति में राष्ट्र की सुरक्षा के लिए समर्पित रहते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धराली और छोलमी गांव में नहीं मनाया गया दीपावली का त्योहार
Next: खड़ा दीया अनुष्ठान के लिए 135 दंपति ने कराया पंजीकरण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.