Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-24 at 15.29.35_11zon

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के मार्गदर्शन में सचिव शचि शर्मा ने सरस्वती विद्या मंदिर शिवाजी नगर, सरस्वती बाल विद्या निकेतन खत्याड़ी और ग्राम चौसली में शिविरों का संचालन किया। सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यार्थियों ने शिक्षा का अधिकार और बाल विवाह प्रतिषेध विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया। वहीं ग्राम चौसली में रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। शिविरों में उपस्थित विद्यार्थियों और ग्रामीणों को कर सुधार, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, निःशुल्क विधिक सहायता, गुड टच-बैड टच, किशोर न्याय अधिनियम, महिलाओं और बच्चों के अधिकार, घरेलू हिंसा से जुड़े कानून, दहेज प्रतिषेध, बाल विवाह निषेध, पाक्सो अधिनियम 2012 सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं, ई-ट्रू कॉपी, महिला मुआवजा योजना 2020, पीसी और पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित कानूनों के बारे में भी जागरूक किया गया। सचिव शचि शर्मा ने जनपद में 2 जनवरी से चल रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान और 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। शिविरों में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, ग्राम प्रधान और अधिकार मित्र सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ताड़ीखेत में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित
Next: लाल बाबा के बयान मामले पर राजीव गुरुरानी ने कहा- कार्रवाई से पहले हो जांच

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.