Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने किया निर्माणाधीन रानीखेत खैरना पुल का निरीक्षण
  • नैनीताल

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने किया निर्माणाधीन रानीखेत खैरना पुल का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 12/10/2022
rns featured image new

आपदा प्रभावित लोगों हर संभव मदद का भरोसा दिया

नैनीताल। मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने 9 करोड़ 88 लाख रुपये से बन रहे रानीखेत खैरना निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था व अधिकारियों को 15 नवंबर तक पुल को तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि पुल मार्च अप्रैल में रानीबाग पुल के साथ ही तैयार होना था, देरी का कारण होने की जांच के लिए निरीक्षण किया है। कहा कि नवंबर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुल का उद्धघाटन करेंगे। इसके बाद उन्होंने गरमपानी में मल्टीलेवल पार्किंग का भी निरीक्षण किया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने निरीक्षण के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं तथा आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की। लोगों का हाल जाना तथा आपदा के हुए नुकसान का जायजा लेकर उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं उन्होंने क्षेत्र के गांवों में डाक नहीं मिलने को गंभीर मामला बताते हुए अधिकारियों को कारण जानने को निर्देश दिए। इसके अलावा जल संस्थान यूपीसीएल, एनएच को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द काम करने को निर्देशित किया। साथ ही खैरना गरमपानी के बीच चेक डेम के लिए 7 करोड़ 78 लाख रुपये स्वीकृति होने पर नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने अजय भट्ट व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। भट्ट ने कहा कि जल संस्थान को जो पैसा स्वीकृत हुआ है, उस पर जल्द काम किया जाए। यहां मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, ग्राम प्रधान कन्नू गोस्वामी, धन नीरज बिष्ट, धन सिंह रावत, दिनेश बिष्ट, मीना बिष्ट, मदन मोहन कैड़ा, भास्कर तिवारी, अनिल त्रिपाठी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 60 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
Next: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.