Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा में किया क्वारब में एनएच का निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा में किया क्वारब में एनएच का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 13/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने रविवार को जिलाधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी एनएच, मुख्य अभियंता एनएच, एसएसपी, भू वैज्ञानिक समेत आला अधिकारियों के साथ क्वारब में राष्ट्रीय राजमार्ग 109 का स्थलीय निरीक्षण किया। क्वारब में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार-बार मलबा आने से मार्ग बाधित होता है। इसके दृष्टिगत उन्होंने आज यहां पहुंचकर अधिकारियों को मार्ग बंद न हो इसके लिए स्थाई समाधान निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग कुमाऊं के तीन जिलों की लाइफलाइन है। यहां से कुमाऊं की बड़ी आबादी आवाजाही करती है। कहा कि प्रभावित पहाड़ी का भूगर्भीय परीक्षण किया जाए तथा स्थाई समाधान के साथ साथ वैकल्पिक मार्ग की संभावनाएं भी जल्द से जल्द खोजी जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य में जरा भी देरी न की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग में पत्थर भी गिरते रहते हैं इसलिए रात्रि में यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत हाई पावर की लाइट की भी व्यवस्था करें जिससे यात्रियों को मार्ग एवं पहाड़ी को देखने में सुविधा रहे। यहां की परिस्थिति को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने निकट ही एक बैली ब्रिज स्थापित करने का भी प्लान बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने टीएचडीसी के भूवैज्ञानिकों से भी जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को कहा कि इसके ट्रीटमेंट एवं स्थाई समाधान हेतु जल्द से जल्द डीपीआर बनाई जाए। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि उक्त रास्ते के स्थाई समाधान के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने को कहा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्रीय अधिकारी डीके शर्मा, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य अभियंता एनएच दयानंद, अधीक्षण अभियंता एनएच अनिल पांगती, भूवैज्ञानिक कैलाश चंद उनियाल, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, ईई एनएच महेंद्र कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दीनगांव की शादियों में कॉकटेल पार्टी रही बैन
Next: कैंची के पास महिला और वाहन चालक में हाथापाई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.