Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केंद्र सरकार के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन
  • देहरादून

केंद्र सरकार के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 09/06/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। नीट परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ रविवार को ऋषिकेश के दून तिराहे पर एनएसयूआई का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शन करते हुए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। रविवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दून तिराहे पर पुतला दहन कर नीट परीक्षा में हुई धांधली के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि देश व प्रदेश में लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। एक तरफ सरकार रोज़गार देने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ़ पेपर लीक जैसे मामले सामने आने लगते है। सरकार लगातार सरकारी पेपर कराने में असफल साबित हो रही है। जिसका विरोध लगातार एनएसयूआई करती आ रही है। जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस सनी प्रजापति ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा कराने वाली एजेंसी और सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। एनएसयूआई और कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक युवाओं की आवाज बनने का काम कर रही है। बावजूद इसके केंद्र सरकार तानाशाही कर रही है। कहा कि मामले में सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा ने कहा कि भाजपा राज में युवाओं का शोषण हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव हिमांशु कश्यप, रवि सिंह बिष्ट, मानव रावत, प्रियांशु कुमाई, वैभव रावत, गौरव जोशी, आयुष भट्ट, ऋतिक सजवान, सुजल, अमित, पवन, नीतीश, देवेंद्र नेगी, आशीष कुमार आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बड़कोट में तीन लाख की स्मैक पकड़ी
Next: आम जनता के लिए खुला रहेगा सर्वे चौक स्थित राष्ट्रीय सर्वे संग्रहालय

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.