Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केजरीवाल रोजगार गारंटी योजना यात्रा के तहत आप ने रैली निकाली
  • देहरादून

केजरीवाल रोजगार गारंटी योजना यात्रा के तहत आप ने रैली निकाली

RNS INDIA NEWS 12/10/2021
rns featured image new

विकासनगर। आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल रोजगार गारंटी योजना यात्रा के तहत पहाड़ी गली विकासनगर क्षेत्र में रैली निकाली। इस दौरान आप पार्टी ने कहा कि प्रदेश में सरकार गठित होने पर प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जायेगी। इस दौरान पहाड़ी गली में एक सभा आयोजित की गयी। जिसमें दर्जनों लोगों को आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर सदस्यता दी गयी। आम आदमी पार्टी की पहाड़ी गली क्षेत्र में रैली के दौरान आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुरुमेल सिंह राठौर ने कहा कि आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने उत्तराखंड में अपने दो बार के दौरे के दौरान दो गारंटी योजनाएं शुरू करने का ऐलान किया। कहा कि पहली योजना में तीन सौ यूनिट फ्री बिजली और दूसरी योजना रोजगार गारंटी है। कहा कि रोजगार गारंटी योजना के तहत 18 से 40 वर्ष तक के सभी बेरोजगारों का पंजीकरण किया जा रहा है। युवाओं के लिए रोजगार पोर्टल बनाया जायेगा। कहा कि उत्तराखंड में पार्टी की सरकार बनने पर छह महीने के भीतर एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जायेगी। सरकारी नौकरियों में उत्तराखंड के लोगों को अस्सी प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। जिन लोगों को रोजगार नहीं मिलता उन्हें रोजगार मिलने तक बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। कहा कि युवाओं को रोजगार और पलायन के लिए मंत्रालय बनाया जाएगा। सभा को केंद्रीय जोन प्रभारी विचित्र राज, संगठन मंत्री मनोज चौधरी, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रोहित रोहिल्ला,महेंद्र सिंह चौधरी, वीरेंद्र सिंह चौधरी,गुलफाम अहमद, दयाराम सिंह, मुख्त्यार मंसूरी, आसिफ मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेतालघाट में सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
Next: सड़क में गिराकर युवक को पीटने वाला सिपाही सस्पेंड

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.