Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केजरीवाल की पत्नी ने लोगों से मांगा समर्थन, जारी किया व्हाट्सएप नंबर
  • राष्ट्रीय

केजरीवाल की पत्नी ने लोगों से मांगा समर्थन, जारी किया व्हाट्सएप नंबर

RNS INDIA NEWS 29/03/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने लोगों से समर्थन की अपील की है। इसके लिए शुक्रवार को उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया।
8297 324 624 नंबर देते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मैं आपको व्हाट्सएप नंबर दे रही हूं। आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम है केजरीवाल को आशीर्वाद। इस नंबर पर आप अरविंद को आशीर्वाद या कोई भी अन्य संदेश दे सकते हैं।
सुनीता केजरीवाल ने व्हाट्सएप के जरिए समर्थन मांगने के लिए लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा, आपने अरविंद को अपना भाई, अपना बेटा कहा है, क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे। आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम है केजरीवाल को आशीर्वाद। इस नंबर पर आप अपने अरविंद को आशीर्वाद दे सकते हैं। आप अपनी शुभकामनाएं भेज सकते हैं, आप अपनी प्रार्थनाएं अरविंद केजरीवाल को भेज सकते हैं या फिर कोई और संदेश भेजना चाहे तो वह भी भेज सकते हैं।
केजरीवाल की पत्नी का कहना है कि कई माता और बहनों ने अपने अरविंद के लिए मन्नत मांगी है, आप चाहे तो वह भी लिख कर भेज सकते हैं। लोगों ने मुझे फोन कर बताया कि कई माता बहनों ने अरविंद केजरीवाल के लिए व्रत रखे हैं, आप यह सब बातें लिखकर इस व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं।
सुनीता का कहना है कि इसके अलावा भी यदि कुछ और बात आपको लिखकर भेजनी है तो वह भी आप इस नंबर पर भेज सकते हैं। एक-एक मैसेज उन तक पहुंचेगा।
केजरीवाल की पत्नी ने कहा कि वह सबके मैसेज उनको जेल में देकर आएंगी।
सुनीता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि मैसेज देने के लिए आपको आम आदमी पार्टी का होना जरूरी नहीं है। आप किसी भी पार्टी से हों, आप अपना संदेश केजरीवाल को भेज सकते हैं। उन्होंने अपील की कि सभी महिलाएं, युवा, बच्चे, अमीर, गरीब अरविंद को कुछ न कुछ संदेश जरूर लिखें। इसके साथ ही सुनीता केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि इस व्हाट्सएप नंबर का भी खूब प्रचार करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चंद्रपुरी खुर्द में जमीनी विवाद में संघर्ष, 49 पर मुकदमा
Next: राशिफल 30 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.