Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ उपचुनाव में आशा नौटियाल ने दर्ज की प्रचंड जीत
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ उपचुनाव में आशा नौटियाल ने दर्ज की प्रचंड जीत

RNS INDIA NEWS 23/11/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने केदारनाथ उपचुनाव में प्रचंड जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत समेत पांच उम्मीदवारों को हराया है। आशा की जीत के बाद बीजेपी में खुशी की लहर है। विदित हो कि इससे पहले हुए दो उपचुनावों में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत दर्ज हुई थी। कांग्रेस की जीत के साथ ही पार्टी का मनोबल भी बढ़ गया था। लेकिन, केदारनाथ उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी नौटियाल की पांच हजार से अधिक वोटों की जीत के साथ ही बीजेपी में पुन: खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। केदारनाथ उपचुनाव में मतगणना के 13वें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी नौटियाल को कुल 23130 वोट मिले थे।
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 18031 वोटों से ही संतुष्ट होना पड़ा। दोनों प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का अंतर 5099 वोटों का रहा।

आशा ने शुरुआती राउंड से ही बनाई बढ़त
बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने शुरुआत राउंड से ही बढ़त बनाई हुई थी। बीजेपी प्रत्याशी की बढ़त रांउड दर राउंड बढ़ती ही रही। 13 राउंड की काउंटिंग के बाद आशा ने चिर प्रतिद्वंदी कांग्रेस मनोज रावत समेत अन्य प्रत्याशियों को मात दे दी। केदारनाथ उपचुनाव में मतगणना 23 नवंबर को सुबह आठ बजे शुरू हो गई थी। मतगणना के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन ने दी कड़ी टक्कर
केदारनाथ उपचुनाव में मतगणना के पहले राउंड से ही बीजेपी की आशा नौटियाल ने बढ़त बनाई हुई थी। लेकिन, एक के बाद एक राउंड पूरा होने के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत दूसरे नंबर से लुढ़क कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए थे। निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन ने बढ़त बनाते हुए कई राउंड तक वह दूसरे स्थान पर बने रहे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनन नीति में सरलीकरण पर मुख्यमंत्री का आभार जताया
Next: अदाणी मामले में कांग्रेस ने दून में किया प्रदर्शन

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.