Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ आपदा में लापता यात्रियों के नरकंकाल की खोज को पुलिस की 10 टीमें गठित
  • उत्तराखंड

केदारनाथ आपदा में लापता यात्रियों के नरकंकाल की खोज को पुलिस की 10 टीमें गठित

RNS INDIA NEWS 16/09/2020
rns featured image new

वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा में लापता हुए यात्रियों की खोजबीन के लिए पुलिस ने दस टीमों का गठन किया है। यह टीम चार दिनों तक केदारनाथ जाने वाले विभिन्न ट्रैक रूट, आस पास के क्षेत्र व ग्लेशियरों में नर कंकाल खोजने का कार्य करेगी। टीम में चमोली व पौड़ी जिलों से भी पुलिस व एसडीआरएफ के जवान शामिल किए गए हैं। दिल्ली निवासी अजय गौतम द्वारा नैनीताल हाईकोर्ट में रिट पिटीशन संख्या (पीआइएल) के अनुपालन में केदारनाथ आपदा में लापता हुए यात्रियों की खोजबीन को लेकर न्यायालय ने सरकार को केदारनाथ व इसके आस पास के संभावित क्षेत्रों में खोजबीन अभियान चलाकर नरकंकाल खोलने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय के आदेश पर पूर्व के वर्षो में भी नरकंकाल खोलने का अभियान चलाया गया था। जिसमें 699 नरकंकाल अब तक मिल चुके हैं, अभी भी 3187 लापता चल रहे हैं। केदारनाथ आपदा में कुल 3886 यात्री लापता हुए थे। जो पुलिस रिकार्ड में हैं। नरकंकाल की खोजबीन के लिए जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने 10 टीमें गठित की हैं। प्रत्येक टीम का नेतृत्व एक उपनिरीक्षक करेगा, जिसके साथ दो कांस्टेबल, दो कांस्टेबल एसडीआरएफ तथा एक फार्मेसिस्ट रखा गया है। पुलिस अधीक्षक भुल्लर ने बताया कि खोजबीन अभियान को सफल व सार्थक बनाने के लिए गूगल मैप का उपयोग किया जाएगा। मैप रीडिंग के लिए प्रत्येक टीम के साथ एसडीआरएफ कार्मिक नियुक्त हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत
Next: भाजपा नगर मंडल ने “सेवा सप्ताह” कार्यक्रम के अंतर्गत किया स्वच्छता कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.