Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केदारनाथ में जरूरत से ज्यादा बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, अलर्ट जारी
  • राष्ट्रीय

केदारनाथ में जरूरत से ज्यादा बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, अलर्ट जारी

RNS INDIA NEWS 13/05/2022
kedarnath

नयी दिल्ली (आरएनएस)। केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ को देखते हुए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने अपनी आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा है। आइटीबीपी के प्रवक्ता ने बताया कि उनका बल केदारनाथ मंदिर और केदारनाथ घाटी में तीर्थयात्रियों के दर्शन और उनके आवागमन को नियंत्रित कर रहा है। मंदिर में प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं और सोनप्रयाग, ऊखीमठ और केदारनाथ जैसे स्थानों पर केदारनाथ घाटी में आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। इन स्थानों पर आईटीबीपी की टीमें यात्रियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रख रही हैं।
उन्होंने कहा कि गत 6 मई को मंदिर के कपाट खोले जाने के बाद केवल एक सप्ताह में अब तक अनुमानत: 1 लाख 30 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि आईटीबीपी ने इलाके में अपनी आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट कर दिया है। जगह-जगह ऑक्सीजन सिलेंडर और चिकित्सा उपकरणों के साथ मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं और राज्य प्रशासन की मदद से मेडिकल इमरजेंसी और जरूरत पडऩे पर बीमार लोगों को निकालने का अभ्यास किया जा रहा है। उधर बद्रीनाथ मंदिर में भी बल की टीमें मंदिर और नागरिक प्रशासन को दर्शन के सुचारू संचालन और तीर्थयात्रियों के मंदिर परिसर में आवागमन आदि के प्रबंधन में मदद कर रही हैं।
इस साल चार धाम यात्रा के शुरुआती दिनों में तीर्थयात्रियों की अभूतपूर्व संख्या देखी जा रही है, क्योंकि इसे दो साल बाद कोविड प्रतिबंध हटाने के बाद पूर्व की भांति श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एटीएम क्लोनिंग कर लोगों को लूटने वाला पुलिस ने दबोचा
Next: 22 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, 19 मई को रवाना होगा पहला जत्था

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरपंच बनने की चाह में पिता बना हत्यारा, छह साल की बेटी को नहर में फेंककर मार डाला

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.