Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ में दो वॉटर एटीएम बनकर हुए तैयार
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में दो वॉटर एटीएम बनकर हुए तैयार

RNS INDIA NEWS 05/01/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में अब तीर्थयात्रियों को पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। लोनिवि डीडीएमए ने केदारनाथ धाम में सरस्वती और मंदाकिनी नदी की तरफ दो अलग-अलग वॉटर एटीएम तैयार कर दिए हैं। आगामी यात्रा सीजन में तीर्थयात्रियों को इन वॉटर एटीएम में ठंडे और गरम पानी की सुविधा उपलब्ध होगी।
केदारनाथ धाम में अक्सर तीर्थयात्रियों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। यात्रा सीजन के दौरान तीर्थयात्रियों को बोतल बंद पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता है किंतु अब सरकार और प्रशासन ने यात्रियों की इस समस्या का समाधान कर लिया है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदी पर अलग-अलग वॉटर एटीएम तैयार किए गए हैं। इनमें प्रति एटीएम 20-20 नल लगाए गए हैं। एक एटीएम की क्षमता करीब एक हजार लीटर है। इसमें एक एटीएम पर एक बार में 22 लोग एक साथ पानी पी सकते हैं। लोनिवि डीडीएमए के सहयोग से दो वॉटर एटीएम को 1 करोड़ 70 लाख की लागत से बनाया गया है। इधर, बीते साल रिकार्ड तीर्थयात्री आने से यहां यात्रियों को पानी के पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ा किंतु इस यात्रा सीजन में यात्रियों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि वॉटर एटीएम बनने से यात्रियों को पीने के लिए ठंडा एवं गरम पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में यात्रियों को हर संभव सुविधाएं दी जा रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊखीमठ बाजार में माकपा का प्रदर्शन
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने लौटाई साईबर ठगी के शिकार 05 पीड़ितों की 2.85 लाख की धनराशि

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.