Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या में आई और भी कमी
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या में आई और भी कमी

RNS INDIA NEWS 09/07/2024
kedarnath temple

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों की संख्या में और भी कमी आ गई है। बरसाती मौसम में प्रतिदिन करीब ढाई हजार यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं। हालांकि सावन के पवित्र महीने में स्थानीय शिव भक्तों के साथ ही कांवड यात्री केदारनाथ पहुंचने से यात्री संख्या बढ़ सकती है। इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही पैदल मार्ग में कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा बना है। ऐसे में बाबा केदार के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में भी कमी आने लगी है। बीते दिन केदारनाथ में 2448 यात्रियों ने दर्शन किए। जबकि कुछ दिनों से इसी तरह यात्री संख्या में कमी आ रही है। 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से अब तक कुल 1034254 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। अब, सावन का महीना शुरू हो रहा है ऐसे में कावंड यात्री के साथ ही स्थानीय शिव भक्त बड़ी संख्या में जलाभिषेक के लिए केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। जिससे दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इधर, प्रशासन ने यात्रियों से बरसात में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करने का अनुरोध किया है। बारिश में अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिवहन विभाग से सड़क पास कराने के लिए ईई को भेजा ज्ञापन
Next: 10 साल तक रिलेशन में रहने के बाद महिला ने किया रेप केस, होईकोर्ट ने किया रद्द; जानें क्या था मामला

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.