Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ हाईवे पर कुंड-गुप्तकाशी का होगा ट्रीटमेंट
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ हाईवे पर कुंड-गुप्तकाशी का होगा ट्रीटमेंट

RNS INDIA NEWS 07/02/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे कुंड-गुप्तकाशी के बीच यात्रा सीजन शुरू होने से पहले ठीक कर दिया जाएगा। इसके लिए एनएच लोनिवि द्वारा योजना तैयार कर ली गई है। सेमी-भैंसारी सिंकिंन जोन का भी ट्रीटमेंट किया जाएगा ताकि सीजन के दौरान यात्री वाहनों की आवाजाही में किसी तरह की दिक्कतें पेश न हो।
केदारनाथ हाईवे का चौड़ीकरण कार्य अब भी किया जा रहा है। हालांकि कुंड से पहले ही बाईपास पर कार्य कुछ समय बाद फिर से शुरू हो जाएगा, किंतु जब तक यह कार्य पूरा नहीं होता, यात्रा सीजन में कुंड-गुप्तकाशी मार्ग के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसलिए एनएच लोनिवि साढ़े 6 किमी के इस पैच को बेहतर करने की तैयारी में है। यात्रा सीजन के दौरान कुंड से गुप्तकाशी के बीच जाम की सबसे बड़ी समस्या बनी रहती है जबकि हाईवे की खराब स्थिति भी यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा देती है। अब, एनएच लोनिवि आगामी यात्रा सीजन से पहले सेमी भैंसारी सिंकिंग जोन की सुरक्षा के साथ ही कुंड से गुप्तकाशी तक हाईवे को बेहतर करेगी। इससे यात्रा सीजन के दौरान यात्री वाहनों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। एनएच लोनिवि के ईई राजवीर सिंह ने बताया कि 99.13 लाख की धनराशि से कुंड-गुप्तकाशी हाईवे का ट्रीटमेंट किया जाएगा। सबकुछ योजना के अनुसार रहा तो 15 दिनों के भीतर कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। नदी किनारे से जहां भू धंसाव हो रहा है वहां का ट्रीटमेंट करते हुए सड़क को बेहतर किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक, कर्मचारी और प्रशिक्षुओं को किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक
Next: महिला बैंक कर्मी को भेजे अश्लील मैसेज, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.