Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ धाम पहुंची ‘थार’ एसयूवी, अत्यधिक बुजुर्ग-बीमार तीर्थयात्री व अति विशिष्ट अतिथि कर सकेंगे इस्तेमाल
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम पहुंची ‘थार’ एसयूवी, अत्यधिक बुजुर्ग-बीमार तीर्थयात्री व अति विशिष्ट अतिथि कर सकेंगे इस्तेमाल

RNS INDIA NEWS 31/05/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। उत्तराखंड चारधाम यात्रा के शुभारंभ होने के साथ ही तीर्थ यात्री भारी संख्या में दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ, यमुनोत्री-गंगोत्री चारधाम यात्रा रूट पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी के बीच केदारनाथ धाम से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। केदारनाथ धाम में भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से ‘थार’ एसयूवी पहुंचा दी गई है। पर्यटन विभाग से स्वीकृत यह थार पीडब्ल्यूडी की इलेक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल यूनिट द्वारा खरीदी गई है। शुक्रवार सुबह एयरफोर्स के चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से थार एसयूवी को सुरक्षित केदारनाथ धाम हेलीपैड पर पहुंचा दिया गया है।
हेलीपैड पर पहुंचने के बाद थार को चालक द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। एक थार की कीमत करीब 12 लाख से अधिक बताई गई है। लोक निर्माण विभाग डीडीएमए के अधिशासी अभियंता विनय झिंकवाण ने बताया कि चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से थार को केदारनाथ धाम पहुंचा दिया गया है।
बताया कि एक और थार जल्द ही चिनूक की मदद से केदारनाथ पहुंचा दिया जाएगा। इस तरह केदारनाथ में अब दो थार उपलब्ध रहेंगी। जो बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों के साथ ही मेडिकल इमरजेंसी में मददगार साबित होगी।

इन भक्तों को मिलेगी ये सुविधाएं : ‘थार’ एसयूवी को भक्तों की मदद के लिए केदारनाथ धाम पहुंचाया गया है। इस गाड़ी की मदद से केदारनाथ धाम में मेडिकल इमरजेंसी के अलावा अत्यधिक बुजुर्ग एवं बीमार तीर्थ यात्रियों को धाम तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा, अति विशिष्ट अतिथि भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। केदारनाथ हेलीपैड से मंदिर और मंदिर से हेलीपैड तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करने को व्यापारियों का प्रदर्शन: चारधाम यात्रा में उत्तराखंड सरकार द्वारा आफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद करने और रास्ते में अनावश्यक बैरियर लगाए जाने के विरोध में केदारघाटी होटल एसोसिएशन ने आज विरोध प्रदर्शन किया।
श्री केदारधाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी के नेतृत्व में केदारघाटी के समस्त होटल लॉज ,ढाबा, जीप टैक्सी यूनियन सहित यात्रा पर आश्रित समस्त व्यवसायियों ने आज जुलूस प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया।
केदारघाटी के समस्त व्यवसाई प्रातः दस बजे सीतापुर स्थित पाटी गाड़ पुल पर एकत्रित हुए। व्यवसाइयों ने पाटीगाड़ पुल से अशोका पैलेस तक जुलूस निकाला जिसमें सरकार की चारधाम विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। उसके पश्चात बायपास तिराहे पर प्रदेश सरकार की यात्रा विरोधी गलत नीतियों का पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन में होटल एसोसिएशन को व्यपार संघ एवं जीप टैक्सी यूनियन गुप्तकाशी का पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीमित संख्या में यात्रियों का आनलाइन पंजीकरण किये जाने पर रोष
Next: जनहित की योजनाओं को जिला योजनाओं में सम्मलित करवाने की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.