Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग पर सफाई अभियान रहा जारी
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग पर सफाई अभियान रहा जारी

RNS INDIA NEWS 02/06/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी के निर्देशों पर केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चौथे दिन भी सफाई अभियान जारी रहा। जिला पंचायत, सुलभ संस्था एवं नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा अनेक जगहों की सफाई की गई। सहायक निदेशक शहरी विकास विनोद ने बताया कि नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ संस्था के संयुक्त सहयोग में केदारनाथ धाम में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 1 कुंतल कूड़ा एकत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि कूड़े के निस्तारण की कार्यवाही तेजी से की जा रही है। अब तक इकट्ठा किए गए कूड़े से करीब 15 कुंतल प्लास्टिक की छंटनी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि केदार घाटी को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए यह अभियान तीव्र गति से चलाते हुए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि केदारनाथ धाम में संचालित हो रहे रेस्टोरेंट एवं दुकानों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था न होने एवं कूड़े का उचित निस्तारण न करने वालों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाते हुए चालान की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते दिन चलाए गए चैकिंग अभियान में 19 दुकानदारों के चालान करते हुए 11 हजार रुपए का अर्थदंड वसूला गया है। सुलभ संस्था के इंचार्ज धनंजय पाठक ने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान सुलभ संस्था द्वारा गौरीकुंड एवं रुद्रा प्वाइंट में विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें करीब डेढ कुंतल कूड़ा इकट्ठा किया गया। जिला पंचायत द्वारा भी यात्रा मार्ग ब्यूंगगाड़ में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया है जिसमें करीब 2 कुंतल कूड़ा इकट्ठा किया गया जिसके उचित निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर पालिका चुनाव में 13 हजार लोग करेंगे मतदान
Next: चार घोड़ा-खच्चर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, निकाली जागरूकता रैली
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर जागेश्वर में चला स्वच्छता अभियान, किया गया पौधारोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.