Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • केदारनाथ धाम और आसपास से 30 टन प्लास्टिक कचरा निकाला
  • नैनीताल

केदारनाथ धाम और आसपास से 30 टन प्लास्टिक कचरा निकाला

RNS INDIA NEWS 10/11/2024
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।  केदारनाथ धाम को प्लास्टिक मुक्त करने का जिम्मा नैनीताल के प्रकृति प्रेमी एवं युवा ट्रैकर सत्यम भट्ट ने उठाया है। सत्यम ने अपने एक्सप्लोरर ग्रुप के साथ मिलकर चार दिन केदारनाथ में अभियान चलाया। 22 किमी ट्रैकिंग रूट समेत मंदिर के आसपास प्लास्टिक और कूड़े की सफाई की। सत्यम ने बताया कि उन्होंने अपने ग्रुप ‘द एक्सप्लोरर टूबी अ गुड ट्रैवलर और विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग से केदारनाथ और आसपास के ट्रैक को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया l उनकी टीम के 20 सदस्य शामिल थे। केदारनाथ से लगभग 30 टन कूड़ा निकाला गया l जिसे नगरपालिका की मदद से केदारनाथ से नीचे लाया गया और कूड़े का निस्तारण किया गया l उन्होंने बताया कि हिमालयी क्षेत्रों में लोग घूमने जाते हैं, तो अपने साथ उन्हें प्लास्टिक का सामान नहीं ले जाना चाहिए l सबसे ज्यादा प्लास्टिक की बोतल कूड़े से निकली। केदारनाथ ट्रैक में जगह-जगह पर पानी के स्रोत हैं l पानी की बोतल खरीदने से बेहतर है, कि लोग अपने साथ घर से बोतल लेकर जाएं और स्रोतों से भरते रहें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सचिवालय में कर्मचारियों से मारपीट करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई
Next: पेंशनरों की पेंशन से कटौती बंद करे सरकार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
  • चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.