Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारघाटी में 27 युवाओं ने लिया पर्यटक गाइड का प्रशिक्षण
  • रुद्रप्रयाग

केदारघाटी में 27 युवाओं ने लिया पर्यटक गाइड का प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 05/04/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी द्वारा ऊखीमठ ब्लॉक के गांवों में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। पर्यटन से जुड़े गांव सारी, उषाड़ा, दिलणा, ब्यूंखी, दैड़ा मस्तूरा, पाव, हुड्डू, मक्कू आदि गांवों के 27 महिला व पुरूषों को 10 दिवसीय यात्रा एवं पर्यटक गाइड के लिए प्रशिक्षित किया गया।संस्थान के निदेशक किशन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग आरसेटी पहली आरसेटी है जिसने यात्रा पर्यटक गाइड का प्रशिक्षण किया है। उन्होंने बताया कि करीब 15 किमी पुराने टैक से होते हुए प्रशिक्षणार्थी को उषाड़ा गांव से चाकुलधार, खामीधार, विनायकधार, झण्डीधार समुद्रतल से करीब 10000 फीट की ऊंचाई से देवरियाताल होते हुए सारी गांव तक पैदल ट्रैक करवाया गया। जिससे सभी प्रशिक्षणार्थियों ने कई नई जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते 26 मार्च से 4 अप्रैल तक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर एवरेस्ट विजेता तथा 10 वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले पर्वतारोही मनीष कसनियाल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को पर्यटन गाइड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही पर्यटक गाइड की अहम भूमिका, पर्यटक के साथ गाइड का व्यवहार, क्षेत्र में बने मन्दिरों, पौराणिक धरोहरों, साहसिक पर्यटन, साहसिक खेल तथा ट्रैक के दौरान महत्वपूर्ण जरूरतों की जानकारी, माउन्टेन मैनर, माउन्टेन हैजार्ड, प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर आदि की जानकारी दी गई। आरसेटी के प्रशिक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र बर्त्वाल द्वारा भी प्रशिक्षणार्थियों को समय प्रबंधन, मार्केट सर्वे, जोखिम प्रबंधन सहित, उद्यमिता विकास स्वरोजगार चयन तथा पर्यटन के साथ जूड़ी स्वरोजगार के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि हिमोत्थान सोसायटी द्वारा क्षेत्र कई होम स्टेट तैयार किए जा रहे हैं। आरसेटी इन लोगों को यात्रा से जुड़ी विभिन्न स्वरोजगारपरक गतिविधियों में प्रशिक्षण देगी। एसीबीआई सहायक महाप्रबंधक बाबुराम धीरेन एसबीआई स्थानीय प्रधान कार्यालय दिल्ली द्वारा बताया गया कि एसबीआई आरसेटी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा देवभूमि के इन सुंदर गांवों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जिसे प्रशिक्षण के जरिए युवक-युवतियों को पर्यटन के गुर सीख कर आगे आने की जरूरत है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए किए। प्रशिक्षण के मूल्यांकन के लिए राष्ट्रीय आरसेटी श्रेष्ठता केंद्र द्वारा भेजी गई टीम द्वारा प्रशिक्षण मूल्यांकन किया गया जिसमें लिखित तथा मौखिक परीक्षा का भी आयोजन किया जिसमें सभी प्रशिक्षु पास हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुनसोला ने टिहरी में जनता के बीच पहुंचकर मांगे वोट
Next: प्रत्याशियों के खर्चों का किया मिलान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.