Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एल.आर.साह रोड में मेले, अस्थाई बाजार, प्रदर्शनी इत्यादि लगाने की ना हो अनुमति: कवीन्द्र पंत
  • अल्मोड़ा

एल.आर.साह रोड में मेले, अस्थाई बाजार, प्रदर्शनी इत्यादि लगाने की ना हो अनुमति: कवीन्द्र पंत

RNS INDIA NEWS 27/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पन्त ने मुख्यमंत्री, कुमाऊं कमिश्नर, जिलाधिकारी अल्मोड़ा व एसएसपी अल्मोड़ा को ज्ञापन भेजकर भविष्य में एलआरसाह रोड में मेले, अस्थाई बाजार, प्रदर्शनी इत्यादि लगाने की अनुमति नहीं दिये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगले वर्ष से नंदा देवी मेले के अस्थाई बाजार, प्रदर्शनी, झूले इत्यादि एलआर साह रोड के आसपास नहीं लगाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज से तीन चार साल पहले एडम्स गर्ल्स स्कूल के मैदान में मेले का बाजार नहीं लगता था लेकिन मेले के लिए पिछले तीन चार सालों से बालिकाओं के स्कूल एडम्स गर्ल्स स्कूल में दुकानें लगाने से न केवल नाबालिग स्कूली बालिकाओं के विद्यालय का माहौल बिगड़ा है, उनकी पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हुआ है अपितु स्थानीय निवासी भी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एलआर साह रोड अल्मोड़ा बेहद संकरी सड़क है अतः इस सड़क के आसपास भविष्य में किसी भी तरह के मेले के अस्थाई बाजार अथवा प्रदर्शनी की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भविष्य में इस तरह के कोई भी मेले, अस्थाई बाजार, प्रदर्शनी इत्यादि शहर से हटकर जीआईसी मैदान, एआईसी मैदान, माडल फील्ड, सिमकनी मैदान अथवा मल्ला महल (पुरानी कलैक्ट्रेट) में लगाए जाएं। उन्होंने नंदा देवी मेले के अस्थाई बाजार को बालिकाओं के स्कूल एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज से अन्यत्र कहीं और शिफ्ट करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोमेश्वर पुलिस ने लापता नाबालिग बालिका को मामला दर्ज होने के 02 घंटों के भीतर किया बरामद
Next: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.