Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कौन बनेगा कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष …..पार्टी के दिग्गजों के बीच खींचतान तेज
  • देहरादून

कौन बनेगा कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष …..पार्टी के दिग्गजों के बीच खींचतान तेज

RNS INDIA NEWS 21/06/2021
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष कौन बनेगा, इसके लिए कांग्रेस विधानमंडल दल की राय ली जाएगी। इसके आधार पर ही पार्टी हाईकमान के निर्देश पर पार्टी विधानमंडल दल के नेता के नाम पर मुहर लगेगी। डा इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद से प्रदेश में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता का पद भी रिक्त हो गया है। पार्टी ने अभी डा हृदयेश के निधन के शोक स्वरूप अभी इस मामले में फिलहाल किसी तरह के संकेत नहीं दिए हैं। अलबत्ता, इस पद को लेकर पार्टी के दिग्गजों के बीच खींचतान तेज हो गई है। दरअसल, 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से नेता प्रतिपक्ष के पद को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव में पार्टी की रणनीति तय करने से लेकर टिकटों के निर्धारण में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अहम रहनी है। इस पद की अहमियत देखते हुए दिग्गजों ने भी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। वर्तमान में उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा को इस पद के सशक्त दावेदारों में शुमार किया जा रहा है। तेजतर्रार छवि के माहरा को पार्टी के भीतर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव हरीश रावत का करीबी माना जाता है। खास बात ये है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भी माहरा को ही नेता प्रतिपक्ष बनाने की पैरवी हाईकमान से की गई है। हालांकि, पार्टी में वरिष्ठतम विधायकों में शामिल और पिछली कांग्रेस सरकार को बचाने में बतौर विधानसभा अध्यक्ष अहम भूमिका निभाने वाले गोविंद सिंह कुंजवाल को भी इस पद के दावेदारों में शुमार किया जाता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अभी विधानसभा सत्र होने में वक्त है। लिहाजा पार्टी इस मामले में जल्दबाजी में फैसला लेने के पक्ष में नहीं है। हाईकमान ने इस मामले में फीडबैक लेना प्रारंभ कर दिया है। हाईकमान इस मामले में अंतिम फैसला लेने से पहले पार्टी विधानमंडल दल की बैठक बुलाने के निर्देश दे सकता है। बैठक में इस संबंध में फैसला लेने के बाद हाईकमान की ओर से भी नेता प्रतिपक्ष के लिए नाम घोषित किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में भाजपा को बदलना पड़ेगा सीएम: कांग्रेस
Next: निर्माणाधीन संपर्क मार्ग पिंडर नदी में बहा

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.