Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • काठगोदाम डिपो के कार्यालय निजी भवन में किए शिफ्ट
  • नैनीताल

काठगोदाम डिपो के कार्यालय निजी भवन में किए शिफ्ट

RNS INDIA NEWS 06/04/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  काठगोदाम में हिल डिपो का निर्माण शुरू होने से विभागीय कार्यालय का संचालन निजी भवन में शुरू किया गया है। नए डिपो का निर्माण कार्य पूरा होने तक अब अधिकारी और कर्मचारी हल्द्वानी में विभागीय काम निपटाएंगे। कार्यालय हटाए जाने के साथ ही पुराने भवनों को तोड़ने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। हल्द्वानी में बस स्टेशन की समस्या के समाधान के लिए काठगोदाम में हिल डिपो बनाया जाना है। इसके लिए शासन से 67 करोड़ की मंजूरी दिए जाने के साथ ही दस करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है। नए निर्माण के लिए बसों का संचालन पहले ही हल्द्वानी स्टेशन से शुरू कर दिया गया है। इसके लिए काठगोदाम डिपो का अलग काउंटर बनाया गया है। अब निर्माण कार्य के लिए विभागीय कार्यालयों को भी हल्द्वानी शिफ्ट कर दिया गया है। कार्यालय के संचालन के लिए नवाबी रोड पर निजी भवन को किराये पर लिया गया। सहायक महाप्रबंधक आलोक बिनवाल ने बताया की नए डिपो का निर्माण पूरा होने तक निजी भवन में विभागीय कार्य निपटाए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गणेश गोदियाल ने कोटद्वार में मांगे वोट
Next: हरदा ने रखी कांग्रेस की असली तस्वीर:भाजपा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.