Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • काठ का हाथी, हिरण नृत्य के साथ बूढ़ी दीवाली पर्व संपन्न
  • देहरादून

काठ का हाथी, हिरण नृत्य के साथ बूढ़ी दीवाली पर्व संपन्न

RNS INDIA NEWS 24/11/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। जौनसार के दर्जनों गांवों में सोमवार की रात काठ का हाथी और हिरण नृत्य के साथ बूढ़ी दीवाली पर्व का समापन हुआ। विदाकारी रस्म के साथ पांच दिनों से चल रही बूढ़ी दीवाली का जश्न थम गया है। इस दौरान पूरा जौनसार-बावर क्षेत्र लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा। पंचायती आंगन लोक संस्कृति से गुलजार रहे। बूढ़ी दीवाली को लेकर पूरे जौनसार क्षेत्र के ग्रामीणों में खूब उत्साह नजर आया। हर्षोल्लास के साथ ग्रामीणों ने पंरपरागत तरीके से त्योहार मनाया। कारोबार और नौकरी-पेशे के सिलसिले में बाहर शहरों में रहने वाले लोग भी बड़ी संख्या में बूढ़ी दीवाली मनाने अपने घर पहुंचे थे। पारंपरिक रीति रिवाज से मनाई जा रही दीवाली होलियात से शुरू होकर विदाकारी रस्म के साथ सम्पन्न हुई। सोमवार को पंरपरा के अनुसार दोपहर से शुरू हुआ हाथी और हिरण नृत्य का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। चकराता, कालसी के ग्राम टुंगरा, पाटा, निथला, मगरोली, आदि दर्जनों गांवों में काठ के हाथी, हिरण पर स्याणा ने दोनों हाथ में तलवारें लेकर नृत्य किया। स्याणा के हाथी पर बैठकर नृत्य करने का दृश्य देखते ही बन रहा था। इसी तरह मंगरोली, टुंगरा, बिरमऊ, नगऊ, क्यावा, पाटी, मोहना, रावना, बुरास्वा, मैपावटा, टुंगरा, रिखाड़, बिसोई, आदि दर्जनों गांवों में हास्य नाटकों का मंचन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रामीणों ने रातभर पौराणिक गीतों पर हारुल नृत्य किया। इसी के साथ सोमवार को विदाकारी के साथ बूढ़ी दीवाली का समापन हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा, सांसद अजय टम्टा ने दिए सख्त निर्देश
Next: गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताएं आयोजित

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.