Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • काश्तकारों ने की भूमि के बदले भूमि की मांग
  • टिहरी

काश्तकारों ने की भूमि के बदले भूमि की मांग

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
rns featured image new

नई टिहरी। पहले ही चार बार अलग-अलग उद्देश्यों को लेकर भूमि अधिग्रहण की जद में आ चुके कंडीसौड़ क्षेत्र के ग्रामीण स्थानीय काश्तकारों की भूमि एक बार फिर रेलवे स्टेशन के लिए अधिग्रहित किये जाने से काश्तकारों को भूमिहीन होने की स्थिति से बचाने को लेकर आप पार्टी के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। एडीएम के माध्यम से डीएम डा सौरभ गहरवार को सौंपे ज्ञापन में बिष्ट ने मांग कि है कि पवित्र धाम गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए डोईवाला से बनाए जाने वाली रेलवे लाइन के चलते कंडीसौड़ में भी स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए स्थानीय ग्रामीणों की काश्त की भूमि अधिग्रहीत की जाने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो ग्रामीणों को भूमि के बदले भूमि दी जाय। ताकि स्थानीय काश्तकार भूमिहीन होने से बच सकें। डीएम को जानकारी देते हुए बिष्ट ने बताया कि कंडीसौड़ रेलवे स्टेशन के लिए ग्राम धरवाल गांव एवं ग्राम सुनार गांव के सभी परिवारों की 80 प्रतिशत भूमि को अधिग्रहण की जाने की प्रबल संभावना है। ऐसा होने की दशा में उक्त दोनों गांव के सभी परिवार पूरी तरह से भूमिहीन होने की स्थिति में आने वाले हैं।
देश की आजादी के बाद सबसे पहले इन गांव के काश्तकारों की जमीन वर्ष 1954 में टिहरी उत्तरकाशी मोटर मार्ग के लिए अधिग्रहण की गई। दूसरी बार 90 के दशक में हमारे इन गांव की भूमि चंबा धरासू मोटर मार्ग के लिए अधिग्रहण की गई। तीसरी बार फिर से 90 के दशक में ही इन गांव के सभी परिवारों की कृषि भूमि टिहरी बांध के जलाशय के लिए अधिग्रहण की गई। चौथी बार फिर से 2019 में चारधाम यात्रा मार्ग के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की गई। अब इन गांव की बची खुची जमीन को गंगोत्री-यमुनोत्री रेल मार्ग के प्रस्तावित कंडीसौड़ रेलवे स्टेशन तथा सरोट के निर्माण के लिए अधिग्रहण किया जा सकता है। जिससे स्थानीय काश्तकार भूमिहीन हो जायेंगे। इसलिए यदि ऐसा होता है, तो काश्तकारों को भूमि के बदले कृषि भूमि दी जाय।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक-कर्मचारियों ने किया पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रदर्शन
Next: अग्नि पीड़ित परिवार को जिपं अध्यक्ष ने दिया चार माह का वेतन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.