Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत के खिलाफ पाक की नई साजिश, कश्मीर पर टूलकिट हुआ बेनकाब
  • राष्ट्रीय

भारत के खिलाफ पाक की नई साजिश, कश्मीर पर टूलकिट हुआ बेनकाब

RNS INDIA NEWS 05/02/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  पाकिस्तान कंगाल होने की कगार पर है, महंगाई आसमान पर है और वहां के लोगों को खाने के लाले पड़े हुए हैं। ऐसे हालात में भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने कश्मीर पर पाकिस्तान की बड़ी साजिश का खुलासा किया है। इस साजिश के तहत वो दुनिया भर में मौजूद अपने पाकिस्तानी मिशनों के साथ मिलकर कश्मीर पर झूठा नैरेटिव फैलाना चाहता है। इसके लिए बाकायदा एक टूलकिट भी तैयार किया गया है।
पाकिस्तान का एक और काला सच कश्मीर को लेकर सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक उसने सोशल मीडिया पर कश्मीर मुद्दे को लेकर फेक नेरेटिव फैलाने और दुनिया भर में अपने मिशनों के जरिए प्रदर्शन कराने का प्लान बनाया है। दरअसल पाकिस्तान ने पांच फरवरी के दिन कश्मीर सोलिडेरिटी डे के नाम पर भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने के लिए बड़ी प्लानिंग की है।
सोशल मीडिया पर कश्मीर मुद्दे पर फर्जी कहानी और प्रचार फैलाने के लिए पाकिस्तान की तरफ से एक विस्तृत टूलकिट तैयार किया गया है।
इस्लामाबाद में स्थित पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से दुनिया भर में मौजूद सभी पाकिस्तानी मिशनों को भेजे इस सीक्रेट नोट में भारत के खिलाफ कश्मीर पर साजिश को कैसे अंजाम देना है, उसके लिए टूलकिट शेयर किए गए हैं।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने 26 जनवरी से 3 फरवरी के बीच अपने पाकिस्तानी मिशनों को फैक्स और ईमेल के जरिए ये बताया है कि किस तरीके से कश्मीर में तैनात भारतीय सुरक्षाबलों के खिलाफ झूठे मानवाधिकार हनन के मामलों को सामने रखना है जिससे भारत के खिलाफ दुनिया को गुमराह किया जा सके।
इस सीक्रेट नोट में इसके लिए तमाम विडीयो के लिंक भी शेयर किए गए हैं, जिन्हें प्रदर्शन के दौरान और सोशल मीडिया पर इस्तेमाल करना है।
सूत्रों के मुताबिक दुनिया भर के देशों की मीडिया में इस झूठे नैरेटिव को बेहतर कवरेज मिले इसके लिए भी प्लानिंग बनाने के लिए कहा गया है। पाकिस्तान सरकार ने कश्मीर पर जिस टूलकिट को तैयार किया है, उसमें कश्मीर को लेकर कई गलत फैक्ट और फेक वीडियो का सहारा लिया गया है। इन फर्जी वीडियो में ये बताया गया है कि कश्मीर के लोगों के पास आजादी नहीं है, उन्हें घरों में बंद कर दिया गया है और भारतीय सुरक्षाबल आम कश्मीरियों पर अत्याचार करते हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तान इस वक्त बहुत बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। पड़ोसी देश में हालात इतने बदतर हैं कि वहां खाने के लिए लोगों के घरों में आटा भी नहीं है। इन सबके बाबजूद भी पाकिस्तान कश्मीर का राग अलापने और भारत को बदनाम करने के लिए साजिशों में लगा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 फरवरी
Next: अल्मोड़ा: 6.20 ग्राम स्मैक के साथ स्मैक तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.