Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • काशीपुर में माइनिंग कंपनी के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने खोला मोर्चा
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर में माइनिंग कंपनी के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने खोला मोर्चा

RNS INDIA NEWS 15/10/2024
rns featured image new

काशीपुर। माइनिंग कंपनी की तानाशाही के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेत हमारा लेकिन बाहरी कंपनी कब्जा करके बैठी है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 17 अक्तूबर तक माइनिंग कंपनी को बाहर नहीं किया गया तो वह सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर देंगे। मंगलवार को ग्राम अजीतपुर स्थित गुरुद्वारे में ट्रांसपोर्टरों ने बैठक कर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने कहा कि वह अपने खेत से मिट्टी उठाकर घर पर नहीं डाल सकते। ऐसा करने पर माइनिंग कंपनी दबंगई पर उतर रही है। हम सरकार के साथ हैं, लेकिन सरकार हमारे साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर तक समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। बाजपुर गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा ने कहा कि माइनिंग कंपनी से ट्रांसपोर्टर ही नहीं आम लोग भी परेशान हैं। उन्होंने माइनिंग कंपनी के कर्मचारियों पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार को 17 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम दिया। इस बीच माइनिंग कंपनी को प्रदेश से बाहर नहीं करने पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि माइनिंग कंपनी के कर्मचारियों की दबंगई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमित ने कहा कि माइनिंग कंपनी की तानाशाही इतनी बढ़ गई कि रॉयल्टी होने के बाद उसका 37 हजार रुपये का चालान काट दिया गया। ड्राइवर से मारपीट की गई। जब इसका विरोध किया तो दुश्मनी निकालने के लिये तीन दिन पहले कार में टक्कर मारकर उसके साथ भी मारपीट कर कार को तहस-नहस कर दिया। यहां जगतजीत सिंह जग्गी, हरदीप सिंह,रोहित प्रधान, सुखदेव सिंह, हरदेव सिंह, जाससीन ढिल्लो, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3.19 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Next: हरिद्वार जेल ब्रेक कांड: शूटर पंकज का मौसेरा भाई गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.