Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 3.19 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

3.19 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। एसओजी व अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन लाख से अधिक कीमत की 10.65 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के सख्त निर्देशों पर जनपद में पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान टाटिक तिराहा, अल्मोड़ा के पास एक युवक गौरव कुमार उर्फ टार्जन (29 वर्ष) पुत्र संजय कुमार आर्या निवासी मल्ला ओड़खोला राजपुरा, अल्मोड़ा के कब्जे से 10.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई। स्मैक बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी नशे का आदी है व नशा बेचने का काम भी करता है। आरोपी गौरव के विरुद्ध अल्मोड़ा कोतवाली में पूर्व में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत है। बरामद स्मैक की कीमत 3.19 लाख रुपए आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम में एसआई दिनेश सिंह परिहार, कांस्टेबल नन्दन राम, राकेश भट्ट, विरेन्द्र सिंह बिष्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशीले पदार्थों की तस्करी व अवैध कार्यों के विरुद्ध चलाएं अभियान
Next: काशीपुर में माइनिंग कंपनी के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने खोला मोर्चा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.