
काशीपुर(आरएनएस)। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 12 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे से होगा। उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायाधीश आलोक वर्मा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। के द्वारा शपथ दिलाकर किया जाएगा। बुधवार को काशीपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे व संचालन नवनिर्वाचित सचिव यशवंत चौहान ने किया। बार अध्यक्ष खुल्वे ने कहा कि हमारी प्राथमिकता युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित करना व बुजुर्ग अधिवक्ताओं के बारे में बार विचार करना है।सभा का संचालन करते हुए नवनिर्वाचित सचिव चौहान ने कहा कि हमारा प्रथम लक्ष्य बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाना और काशीपुर न्यायालय में एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट और अन्य न्यायालयों की स्थापना करना होगा। बताया कि 12 जनवरी को न्यायमूर्ति आलोक वर्मा दोपहर डेढ़ बजे नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराएंगे।शपथ ग्रहण में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी व अन्य न्यायिक ,प्रशासनिक अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहेंगे। यहां एसोसिएशन अध्यक्ष विधुशेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश कुमार प्रजापति तथा कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कश्यप, पंकज गुप्ता, शुभम उपाध्याय ,नरगिस, रणजीत सिंह ,कैलाश कुमार, केदार सिंह व प्रीति शर्मा मौजूद रहे।

