Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार्यशाला में सिखाई तनाव मुक्त एवं खुश रहने की तकनीक
  • अल्मोड़ा

कार्यशाला में सिखाई तनाव मुक्त एवं खुश रहने की तकनीक

RNS INDIA NEWS 22/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के मनोविज्ञान विभाग द्वारा ‘हाउ टू मेंटेन योर मेंटल हेल्थ’ विषयक चार दिवसीय कार्यशाला के तृतीय दिवस का शुभारंभ मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो मधुलता नयाल, विषय विशेषज्ञ डॉ वल्लरी कुकरेती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात कार्यशाला के तृतीय दिवस में प्रथम सत्र में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों एवं द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों को मीना सहायक प्राध्यापिका, सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा द्वारा भावनाओं की पहचान और स्वीकृति के चरण में प्रतिभागियों को उनकी भावनाओं को बेहतर समझने और व्यक्त करने के लिए विश्लेषणात्मक गतिविधियों के रूप में पेबल स्टोन का प्रयोग किया गया। सत्र को आगे बढ़ाते हुए शोधार्थी रजनीश कुमार जोशी ने मेंटल रेडिनेस तकनीकी से सभी प्रतिभागियों को तन तथा मन की शांति का अनुभव कराया। तत्पश्चात गाइडेड इमेजरी तकनीकों का उपयोग करके कल्पना में रहकर शांति और तनाव मुक्त होने का अनुभव कराया गया तथा साथ ही साथ प्रोग्रेसिव मसल रिलैक्सेशन तकनीक के माध्यम से शरीर को विश्राम कराया गया। इस अवसर पर गीतम भट्ट, रजनीश जोशी ने संचालन किया और विभाग के डॉ प्रीति टम्टा, डॉ रुचि कक्कड़, डॉ सुनीता कश्यप, डॉ कविता सिजवाली, डॉ पूजा, डॉ मीना सहित शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने सहयोग दिया। कार्यक्रम विभिन्न विभागों के कर्मचारी, एमएड एवं बीएड के प्रशिक्षणार्थी एवं विद्यार्थी शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकानों पर छापे, नकली इंजन ऑयल बरामद
Next: युवक से अभद्रता के आरोप में चौकी इंचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.