Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कार्यशाला में शोध पत्रों के प्रस्तुतीकरण और लेखन की प्रविधि बताई
  • अल्मोड़ा

कार्यशाला में शोध पत्रों के प्रस्तुतीकरण और लेखन की प्रविधि बताई

RNS INDIA NEWS 01/04/2021
IMG-20210401-WA0004.jpg

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान एवं शिक्षा संकाय के संयुक्त तत्वावधान में शोध प्रपत्र लेखन विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन वर्कशाॅप का आयोजिन किया गया। जिसका शुभारंभ शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो वीआर ढ़ौडियाल ने किया।
वर्कशाॅप को संबोधित करते हुए पहले व्याख्याता कुमाऊॅ विवि के यूजीसी एचआरडीसी के सहायक निदेशक डॉ रितेश साह ने सर्वप्रथम शोध के प्रकारों, अवधारणा एवं तकनीक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में शोध कर रहे शोधकर्ताओं से शोध प्रपत्र के घटकों, शोध प्रारूप प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शोधकर्ता को तमाम तरह की समस्याओं के बीच एक परियोजना का चुनाव करना होता है और चरणबद्ध तरीके से शोध के सोपानों का अनुसरण करते हुए शोध प्रविधि लिखी जाती है। उन्होंने उत्कृष्ट शोध प्रस्तावना, समस्या की उत्पत्ति, अंत शास्त्रीय प्रासंगिता, शोध समीक्षा, अध्ययन की उपयोगिता, अध्ययन उद्देश्य, प्रविधि, समयावधि और बजट के बारे में जानकारी दी। वहीं, कार्यशाला के दूसरे संदर्भदाता के तौर पर केंद्रीय विवि बिहार के सहायक प्राध्यापक डॉ रविंद्र कुमार ने रिसर्च फंडिंग एजेंसी इन इंडिया के विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि शोध के दौरान शोधकर्ता को छात्रवृत्ति क्यों दी जाती है। उन्होंने शोध की गुणवत्ता के लिए विश्वनीयता एवं वैधता के साथ शोध काॅपीराइटिंग के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही उच्च शिक्षा के नियामक संस्थाओं जैसे यूजीसी, आईसीएसएसआर, एनसीईआरटी, पीएमएमएमएमएनटीटी, ग्रामीण शिक्षण संस्थानों, प्रमुख संस्थानों की साइट्स के बारे में भी शोधार्थियों को ज्ञानपरक जानकारी प्रदान की। कार्यशाला का संचालन समन्वय व एसएसजे विवि की शिक्षा संकाय सहायक प्राध्यापक संगीता पंवार ने किया। इस मौके पर प्रो भीमा मनराल, हिमाशु शर्मा, गोविंद सुयाल, गौहर फातिमा, मंजरी तिवारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 1 अप्रैल
Next: राम चरन का लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.