Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर हरदा ने रखा एक घंटे का मौन उपवास
  • देहरादून

कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर हरदा ने रखा एक घंटे का मौन उपवास

RNS INDIA NEWS 29/03/2022
rns featured image new

देहरादून।  पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। ऐसे में मंगलवार की सुबह इस उत्पीड़न के विरोध में हरीश रावत ने अपने देहरादून स्थित आवास में एक घंटे का मौन उपवास रखा। वहीं, मौन उपवास का बाद हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार में जिस तरह कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है, उस लेकर उनके मन में बहुत आक्रोश है। इन लोगों का केवल यह दोष है कि इन्होंने सत्तारूढ़ दल को वोट नहीं दिया। दरअसल, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने आरोप लगाए थे कि उनके समर्थकों को बीजेपी के इशारे पर परेशान कर रही है और उनसे दुश्मनी निकाल रही है। ऐसे में पुलिस सरकार के दबाव में आए दिन उनके समर्थकों को घरों से उठा रही है। यहां तक कि उनके छोटे बच्चों तक को बख्शा नहीं जा रहा है। अनुपमा रावत ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में अपने समर्थकों के साथ धरना दिया था। इस दौरान वह हाथों में महात्मा गांधी की तस्वीर लिए बैठी थी। उनका कहना था कि ये देश गांधी जी के आदर्शों पर चलता है और इसलिए आज वो भी उन्हीं की तस्वीर लेकर थाने में बैठी।

बता दें कि हरीश रावत इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर खूब सुर्खियों में है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपनी हार को पडयंत्र बताया है। साथ ही हरीश रावत ने हरिद्वार ग्रामीण सीट पर अपनी बेटी अनुपमा के खिलाफ चुनाव में षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी दावा किया गया है कि वह जल्द न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस के नेताओं को भी बेनकाब करेंगे। लिहाजा, आज हरीश रावत ने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में एक घंटे का मौन उपवास रखा।

वहीं, मौन उपवास के बाद हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार में जिस तरह कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है, उस लेकर उनके मन में बहुत आक्रोश है। इन लोगों का केवल यह दोष है कि इन्होंने सत्तारूढ़ दल को वोट नहीं दिया। जिस तरह से बीजेपी नेताओं के इशारे पर लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध स्वरूप उन्होंने आज अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए मौन व्रत रखा। उधर, विधानसभा सत्र में बिना नेता प्रतिपक्ष चुने ही कांग्रेस विधायकों की भागेदारी के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि ऐसी चीजों में समय लगता है। वैसे भी यह उनके कार्यक्षेत्र का मामला नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिगा के अपहरण व रेप का आरोपी दबोचा
Next: मृत महिला के पति पर दहेज हत्या का मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.