Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार्तिक मास की खट्टा नवमी को सहारनपुर चौक में निकाली प्रभातफेरी
  • देहरादून

कार्तिक मास की खट्टा नवमी को सहारनपुर चौक में निकाली प्रभातफेरी

RNS INDIA NEWS 02/11/2022
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)।  कार्तिक मास की खट्टा नवमी की पावन तिथि पर श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर में सेवादल सदस्यों व श्रद्धालुओं ने सहारनपुर चौक में प्रभात फेरी का आयोजन किया। बुधवार की भोर में तारों की छांव में सभी श्रद्धालु मंदिर में एकत्र हुए। जहां प्रभु के विग्रहो को पवित्र गंगाजल इत्यादि से स्नान ध्यान करवा कर उनकी पूजा अर्चना की। इसके पश्चात सजे हुए रथ में तुलसा महारानी संग लड्डू गोपाल को विराजमान किया गया। साथ ही साथ पवित्र ज्योत प्रज्वलित की गई। ढोल नगाड़ा बैंड बाजे की धुन पर श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर मुख्य द्वार से परिक्रमा प्रारंभ हुई। इस अवसर पर जोरदार आतिशबाजी की गई। परिक्रमा मंदिर से प्रारंभ होकर झंडे जी, झंडे जी बाजार में राधे कृष्ण मंदिर, तिलक रोड पर मां शाकुंभरी देवी मंदिर साईं मंदिर से होते हुए हनुमान चौक से राजा रोड, मां भद्रकाली मंदिर, बाबूगंज, लक्खीबाग पुलिस चौकी, सहारनपुर चौक पहुंची। मीडिया प्रभारी संजय गर्ग ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं ने आंवले के वृक्ष की पूजा अर्चना की। उनको सिंघाड़े मूली आवले, रेवड़ी, गजक, मूंगफली इत्यादि भेंट कर परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर दिगंबर दिनेश पुरी, दिगंबर भागवत पुरी, आचार्य भारत भूषण भट्टाचार्य, आशीष उनियाल, कांता अग्रवाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने परखी प्राकृतिक खेती कार्यशाला की तैयारियां
Next: अल्मोड़ा: मर्यादा तोड़ने वाले 2017 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही, 10 लाख जुर्माना वसूला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.