Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • करोड़ों के गबन के मामले में कोटद्वार की एक फैक्ट्री का निदेशक और प्रबंधक गिरफ्तार
  • पौड़ी

करोड़ों के गबन के मामले में कोटद्वार की एक फैक्ट्री का निदेशक और प्रबंधक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/08/2021
default featured image

कोटद्वार/मेरठ। यूपी के मेरठ में फर्जी तरीके से बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाते हुए 16.64 करोड़ रुपये के गबन के मामले में वस्तु एवं सेवा कर सूचना महानिदेशालय की मेरठ जोनल इकाई ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीजीआई के उपनिदेशक ने बताया कि मैसर्स पोद्दार इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, कोटद्वार के निदेशक आस मोहम्मद और प्रबंधक विभु ग्रोवर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तारी के डर से दोनों आरोपी काफी समय से फरार थे।
उन्होंने बताया कि विशिष्ट इनपुट पर डेटा आधारित विश्लेषण करके डीजीजीआई मेरठ जोनल यूनिट के अधिकारियों ने एक साथ विभिन्न स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इसमें फर्मे फर्जी मिलीं। वे अस्तित्व में ही नहीं थीं। सर्च ऑपरेशन के दौरान अफसरों ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। जांच में सामने आया कि मैसर्स पोद्दार इस्पात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बिना माल की आवाजाही के ही फर्जी बिलों के माध्यम से लाभ लिया गया। आरोपियों ने मेरठ जोनल यूनिट के अधिकारियों के समक्ष पेश होकर 26 फर्जी फर्मों द्वारा 16.64 करोड़ रुपये के बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाने को स्वीकार किया। ये फर्में सिर्फ इसी काम के लिए बनाई गई थीं। इनसे माल का कोई भी लेनदेन नहीं हुआ था। करोड़ों रुपये के गबन से सरकारी खजाने को बड़ी क्षति हुई। इस मामले के दोनों आरोपियों को मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेरठ के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा कर चोरी के ऐसे अन्य बड़े मामलों की आशंका के मद्देनजर जांच का दायरा बढ़ाया गया है। जांच टीमों का मानना है कि फर्जी फर्मों के सहारे इस तरह के बड़े गोलमाल के मामले और भी सामने आ सकते हैं। जिसको लेकर जांच चल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
Next: रोटरी सोलन ने तीन पाठशालाओं को बैठने के लिए 40 बैंच किये प्रदान

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

14 साल बाद थमाया बिजली बिल, आयोग ने लगाई विभाग को फटकार

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

सोशल मीडिया पर मोहम्मद दीपक को जान से मारने की धमकी, दो लाख का इनाम घोषित

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

चारधाम यात्रा और कुंभ के लिए रेलवे पुलिस ने शुरू की तैयारी

RNS INDIA NEWS 08/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.