Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कारोबारी के पोते के अपहरण के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

कारोबारी के पोते के अपहरण के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/01/2022
rns featured image new

रुड़की।  इकबालपुर में कारोबारी के पोते के अपहरण के प्रयास में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के पास से 25 लाख की फिरौती मांगने का पत्र मिला है। पुलिस उपाधीक्षक मंगलौर पंकज गैरोला ने बालक के अपहरण के प्रयास का खुलासा करते हुए बताया कि इकबालपुर निवासी कारोबारी के सात वर्षीय पोते का एक बदमाश ने अपहरण कर उसे पास में गन्ने के खेत में ले जाने का प्रयास किया। बालक द्वारा शोर मचाने पर पास में ही कपड़ा सिलाई का काम करने वाले टेलर धर्म सिंह निवासी बेड़ेकी सैदाबाद ने बदमाश को दबोच लिया। बदमाश ने हाथापाई के समय धर्म सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया। इतने में अन्य स्थानीय लोग व सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बसंत उर्फ देव निवासी बेडेकी सैदाबाद बताया। आरोपी के कब्जे से मिले बैग में रखा 25 लाख की फिरौती मांगने का पत्र, तीन रस्सी के टुकड़े, विभिन्न रंग की अलग-अलग टोपी, दस्ताने, गमछा, एक प्लास्टिक का खाली कट्टा व छोटी टॉर्च बरामद हुई। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दिवाली से ही कारोबारी के पोते का अपहरण कर फिरौती लेने की फिराक में था। एक हफ्ते से लगातार वह कारोबारी की दुकान के आसपास पोते की रेकी कर रहा था। गुरुवार शाम को मौका मिलने पर उसने बालक का अपहरण किया। लेकिन वह पकड़ा गया।
आरोपी ग्रेजुएशन करने के बाद सरकारी नौकरी की भर्ती के लिए कोचिंग कर रहा था। कोचिंग के लिए पैसों की जरूरत के लिए उसने अपहरण की योजना बनाई। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि बालक के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल, उप निरीक्षक हाकम सिंह, चिंतामणि, मनोज रावत, नूर हसन, अजय काला, संजय नेगी, संदीप रावत व मुकेश नौटियाल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा
Next: पत्नी के रहते पति ने की दूसरी शादी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.