Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मंदिर मेले में मुसलमानों को नहीं है दुकान लगाने की इजाजत, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
  • राष्ट्रीय

मंदिर मेले में मुसलमानों को नहीं है दुकान लगाने की इजाजत, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

RNS INDIA NEWS 24/03/2022
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। कर्नाटक के मेंगलुरु के पास बप्पनाडु दुर्गापरमेश्वरी मंदिर के वार्षिक मेले में मुस्लिम व्याारियों के स्टॉल लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस घोषणा के बाद कर्नाटक कांग्रेस नेता यूटी खादर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया है।
खादर ने कहा, भाजपा सरकार इस मुद्दे पर चुप है। भारत विविधताओं का देश है और इस तरह के घटनाक्रम राष्ट्र की अखंडता को तोड़ते हैं।

समाज को बांटने की हो रही कोशिश : कांग्रेस
विधान सभा के उपनेता ने आगे कहा कि देश में सभी धर्मों के लोग साथ-साथ रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग धर्मों के बीच खाई पैदा कर रहे हैं। खादर ने पोस्टरों को घृणित बताते हुए कहा, निहित स्वार्थ वाले कुछ लोग कर्नाटक के तटीय इलाकों में इस तरह के घृणित बैनर और पोस्टर लगा रहे हैं। वे समाज में अशांति और नफरत पैदा करना चाहते हैं।
कांग्रेस नेता ने लोगों से मुस्लिम व्यापारियों पर अंकुश लगाने के आह्वान का समर्थन नहीं करने की भी अपील की।

कर्नाटक सरकार नहीं कर रही समर्थन : मंत्री
हालांकि, कर्नाटक के कानून मंत्री जेसी मधुस्वामी ने कहा है कि राज्य सरकार प्रतिबंध को प्रोत्साहित नहीं करती है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मधुस्वामी ने कहा, सरकार मंदिर के मेलों से मुस्लिमों के किसी भी प्रतिबंध को प्रोत्साहित नहीं कर रही है। अगर परिसर के बाहर बैनर लगाए गए हैं, तो हम कार्रवाई करेंगे।
इस बीच कर्नाटक राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अब्दुल अजीम ने कहा कि मंदिर के वार्षिक मेले में गैर-हिंदुओं को दुकानें नहीं लगाने देने के उडुपी मंदिर के फैसले के संबंध में बातचीत हो रही है।
तटीय कर्नाटक के उडुपी जिले के कापू शहर में मारी गुड़ी मंदिर प्रबंधन ने कथित तौर पर कुछ संगठनों के अनुरोध पर वार्षिक मंदिर उत्सव के दौरान अन्य धर्म के लोगों को अपनी जमीन पर व्यापार करने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है। पूरे कर्नाटक में विभिन्न मंदिरों के आसपास इसको लेकर पोस्टर लगे हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल हिंसा : नादिया में तृणमूल नेता को गोलियों से भूना, हुगली में महिला पार्षद को कार से रौंदा
Next: श्रीलंका की नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, समुद्री सीमा के उल्लंघन का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.