Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कर्नाटक में तीन हत्याओं ने लिया सांप्रदायिक रंग, पुलिस अलर्ट पर
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक में तीन हत्याओं ने लिया सांप्रदायिक रंग, पुलिस अलर्ट पर

RNS INDIA NEWS 29/07/2022
rns featured image new

बेंगलुरू (आरएनएस)। हिजाब संकट, मुस्लिम व्यापारियों के बहिष्कार का आह्वान और बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद, तटीय जिले दक्षिण कन्नड़ में तीन युवकों की हत्या अब सांप्रदायिक रूप ले रही है।
निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। हत्या को लेकर हिंसा तब शुरू हुई जब 20 जुलाई को सुलिया तालुक के कलांजा गांव में एक रोड रेज मामले में 18 वर्षीय बी. मसूद पर आठ लोगों ने हमला कर दिया।
21 जुलाई को उसकी मौत हो गई। मसूद हत्याकांड की जांच कर रही बेल्लारे पुलिस सभी आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
26 जुलाई को बाइक सवार बदमाशों ने बेल्लारे कस्बे में भाजपा कार्यकर्ता 31 वर्षीय प्रवीण कुमार नेतारू पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।
तटीय क्षेत्र हत्याओं के मामले में बात करें तो, बदमाशों के एक गिरोह ने 23 वर्षीय फाजिल मंगलपेट की सूरथकल शहर में एक कपड़े की दुकान के सामने हत्या कर दी। इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
सूत्रों के मुताबिक, तीनों हत्याएं बदले की नियत से की गई थी।
पुलिस ने कहा कि रोड रेज में मसूद की हत्या के कारण प्रवीण की मौत हो गई। प्रवीण जेल में बंद आरोपियों (मसूद की हत्या के मामले में) की मदद कर रहा था और इसलिए बदमाशों ने उसे निशाना बनाया।
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रवीण के परिवार से मुलाकात की और सरकार की ओर से मुआवजे के रूप में 25 लाख रुपये का चेक जारी किया। पार्टी ने अलग से 25 लाख रुपये दिए थे।
वहीं मसूद के परिवार को आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। परिवार का कहना है कि जिला प्रशासन ने मेडिकल बिल का भुगतान करने का वादा किया था, लेकिन उसका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक यू.टी. खादर ने कहा कि उन्हें सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर कोई भरोसा नहीं है। सरकार को निष्पक्ष तरीके से न्याय करना चाहिए। दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और दंडित किया जाना चाहिए।
खादर ने जोर देते हुए कहा कि सीएम बोम्मई मसूद के परिवार से मिलने नहीं गए। उन्होंने कहा, फाजिल की हत्या तब हुई जब सीएम बोम्मई ने मंगलुरु का दौरा किया। जब सरकार पर कोई भरोसा नहीं होता है, तो लोग कानून अपने हाथ में लेते हैं।
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के जिलाध्यक्ष अबुबक्कर कुलई ने आरोप लगाया कि हत्याओं के पीछे राजनीतिक ताकतें हैं। दक्षिण कन्नड़ जिले में तीन हत्याएं हुई हैं, मसूद की हत्या पर किसी ने आवाज नहीं उठाई।
कुलई ने कहा कि सीएम बोम्मई ने केवल प्रवीण के परिवार से मुलाकात की और मसूद के परिवार से मिलने की जहमत नहीं उठाई।
मंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने कहा है कि फाजिल की हत्या के उद्देश्य का अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज की बसों में चालकों को नहीं मिलता समय से आराम, हो सकती है बड़ी दुर्घटना
Next: बाघ संरक्षण के लिए छात्राओं ने लिया प्रण

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.