Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आपत्तिजनक पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति पर केस दर्ज
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आपत्तिजनक पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/10/2023
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कथित आपत्तिजनक पोस्टर बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। कांग्रेस प्रवक्ता सूर्य मुकुंदराज ने इस संबंध में शहर के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने इस सिलसिले में तुमकुरु निवासी श्रीनिवासमूर्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने हिंदुस्तानी सेना नाम से फेसबुक अकाउंट पर सीएम सिद्धारमैया और मैसूरु दशहरा समारोह के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक पोस्टर बनाए थे।सीएम सिद्धारमैया का चेहरा हिंदू मिथकों के अनुसार एक राक्षस राजा महिषासुर के तौर पर दिखाया। आरोपी ने फोटो एडिट में आपत्तिजनक टैगलाइन का इस्तेमाल किया था। सूर्य मुकुंदराज, जो कानूनी प्रकोष्ठ के महासचिव भी हैं, ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एक अलग मामले में, दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल सिटी पुलिस स्टेशन में सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट बनाने के संबंध में शिकायत दर्ज की गई है। इस संबंध में पैने मंगलुरु ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद नंदवारा ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत सोमना गौड़ा नामक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की गई थी। आरोपी ने ‘जय कर्नाटक’ व्हाट्सएप ग्रुप पर सीएम सिद्धारमैया की अपमानजनक तस्वीरें शेयर की थीं। मामले की जांच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दर्दनाक हादसा : सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 3 बच्चों की हालत गंभीर
Next: अपने पहले सफर पर रवाना हुई नमो भारत ट्रेन, लोगों में दिखा गजब का उत्साह; ये हैं खूबियां

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.