Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कर्मचारियों का सहायक श्रमायुक्त दफ्तर पर प्रदर्शन
  • हरिद्वार

कर्मचारियों का सहायक श्रमायुक्त दफ्तर पर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 18/05/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को सिडकुल की दवा बनाने वाली दो कंपनियों के सैकड़ों कर्मचारियों ने सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर सरकार द्वारा बढ़ाए गए वेतन न देने के साथ कई आरोप लगाए। शनिवार को दो कंपनियों के सैकड़ों कर्मचारी फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लेबर ऑफिस पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सहायक श्रमायुक्त केके गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि संबंधित कंपनियां सरकार द्वारा अप्रैल माह से बढ़ाए गए न्यूनतम वेतनमान को नहीं दे रही है। आरोप है कि आवश्यकता पड़ने पर गेट पास नहीं मिलता है। अगर हम मजबूरी में छुट्टी करते है तो गेट पर रोक दिया जाता है। कोई सरकारी छुट्टी नहीं मिलती है, ना ही हमें फंड बोनस मिलता है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बीती 19 अप्रैल को मतदान दिवस की छुट्टी का पैसा भी नहीं मिला है। आरोप लगाया कि अगर अपने अधिकार के लिए बोलते हैं तो कंपनी से बाहर कर दिया जाता है। जिस पर सहायक श्रमायुक्त ने संबंधित फैक्ट्री के मानव संसाधन प्रबंधक को मौके पर बुलाया। कंपनी के एचआर दीपक कुमार ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को वेतन वृद्धि को परेशान होने की जरूरत नहीं। कंपनी कर्मचारियों की मांग पर विचार करेगी। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा बढ़ाए गए न्यूनतम वेतनमान वृद्धि का मामला हाईकोर्ट में लंबित है। कोर्ट का जो भी निर्णय होगा उसी के अनुसार कंपनियों को निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाकी मांगों पर भी कंपनी एचआर को निर्देशित किया गया कि वह कर्मचारियों की बातों को सुने। उनकी समस्याओं का कंपनी में ही निस्तारण करे। इस दौरान श्रम निरीक्षक हिमानी रावत, कर्मचारियों में अंजली, शिफा, नाजमा, पिंकी, निगम, रचना, मिथलेश, नंदा आदि सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार में उमड़ी भीड़, हाईवे पर रेंग रेंगकर चले वाहन
Next: 32 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.