Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अंकिता भंडारी केस में रिजॉर्ट तोड़ने वालों पर हो मुकदमा: माहरा
  • हरिद्वार

अंकिता भंडारी केस में रिजॉर्ट तोड़ने वालों पर हो मुकदमा: माहरा

RNS INDIA NEWS 25/12/2023
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कहा कि कोर्ट में रिजॉर्ट पर जेसीबी चलाने वाले ड्राइवर ने अपनी गवाही में पूरे सरकारी सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है। सीधे तौर पर एसडीएम और भाजपा विधायक का नाम लेते हुए कहा है कि उनके इशारे पर रिजॉर्ट पर जेसीबी चलाई गई। उन्होंने रिजॉर्ट तुड़वाने वालों के खिलाफ साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कराने की मांग की। कांग्रेस भवन में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में माहरा ने कहा कि कोर्ट में ड्राइवर ने कहा है कि उन्हें एसडीएम, विधायक ने रिजॉर्ट तोड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद सरकारी सिस्टम से ही रिजॉर्ट तोड़ने के ट्विट हुए। बाद में कानूनी राय के बाद उन्हें डिलीट कर दिया गया। इन सभी के खिलाफ तत्काल केस दर्ज किए जाएं। उन्होंने अभी तक इस पूरे मामले में विधायक के खिलाफ पूछताछ न होने पर भी सवाल उठाए। माहरा ने कहा कि पहाड़ में लगातार बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है। विनीता भंडारी के हत्यारे भी खुले घूम रहे हैं। उत्तरकाशी में बेटियों को पोक्सो केस में मुआवजा तक नहीं मिला। एनसीआरबी के आंकड़े साफ बता रहे हैं कि किस तरह उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में बेटियों से जुड़े अपराध के मामले में सबसे आगे है। सबसे अधिक रेप, उत्पीड़न के केस यहीं हो रहे हैं। हल्द्वानी संरक्षण गृह में कई केस सामने आ गए हैं। इसी सिस्टम की कमी के कारण पहले हाकम सिंह जेल से बाहर आ गया। अब पुलकित आर्य भी बाहर आ जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी के साथ ही महेंद्र नेगी, शीशपाल बिष्ट, अमरजीत सिंह, नवीन जोशी, आशीष नौटियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विहिप कराएगी राज्य के 1500 लोगों को राम मंदिर दर्शन
Next: पंजाब ने कब्जाया नेशनल बेसबॉल चैंपियन का खिताब

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.