Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कपकोट में बिना वैध दस्तावेज के घूम रहा यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार
  • बागेश्वर

कपकोट में बिना वैध दस्तावेज के घूम रहा यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/05/2026
rns featured image new

बागेश्वर। पुलिस ने कपकोट क्षेत्र से बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के घूम रहे एक यूक्रेनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अप्रवास और विदेशियों अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार अल्मोड़ा भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्यभर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में सत्यापन अभियान के तहत पुलिस लोगों को भी जागरूक कर रही है।

24 मई को कपकोट तहसील के दूरस्थ ग्राम डोला के ग्रामीणों ने एक विदेशी नागरिक के घायल अवस्था में गांव में होने की सूचना थाना कपकोट पुलिस को दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती कराया। बाद में उसे जिला चिकित्सालय बागेश्वर रेफर किया गया।

पुलिस पूछताछ में विदेशी नागरिक के पास पासपोर्ट और वीजा सहित कोई वैध यात्रा दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद थाना कपकोट में उसके खिलाफ एफआईआर संख्या 31/2026 के तहत अप्रवास और विदेशियों अधिनियम 2025 की धारा 3/23 में मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 36 वर्षीय मक्सिम स्टार चिंको निवासी खार्किव, यूक्रेन के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल, हेड कांस्टेबल कुन्दन खन्ना, हेड कांस्टेबल प्रदीप गिरी, कांस्टेबल हरीश सनवाल और कांस्टेबल अशोक टम्टा शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रीवा हादसे में दो जैन साध्वियों की मौत पर गुस्सा, संतों के सुरक्षित विहार की मांग
Next: उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण के दौरान आबादी में करीब 28 लाख की बढ़ोतरी का अनुमान

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.