Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कपकोट के ऊंचाई वाले गांव बर्फ से लकदक
  • बागेश्वर

कपकोट के ऊंचाई वाले गांव बर्फ से लकदक

RNS INDIA NEWS 28/12/2024
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।  जिले में शुक्रवार की शाम से बर्फबारी व बारिश हो रही है। कपकोट तहसील के मल्ला दानपुर क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। जिले के अन्य हिस्सों में बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी से एक बार ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। किसानों के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी। सब्जी उत्पादन व रबी की फसल को इससे लाभ होगा। जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है शुक्रवार को हल्की बर्फबारी के बाद शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार की सुबह से बाछम, खाती, तोली, जैंतोली, खरकिया, मल्खाडुंर्चा, विनायक, धूर, शिखर आदि क्षेत्र में दो से छह इंच तक बर्फबारी हुई। इसके अलावा जिला मुख्यालय, गरुड़, काफलीगैर, कांडा व दुग-नाकुरी तसहील क्षेत्र में बारिश हुई है। बर्फबारी व बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया है। जिले में आज का अधिकतम तापमान 11 व न्यूनतम दो डिग्री सेल्सयस पहुंच गया है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्र में तापमान माइनस पहुंच गया है। किसानों ने इस बारिश को खेती के लिए संजीवनी बताया। प्रगतिशील किसान प्रताप सिंह गड़िया व सरस्वती खेतवाल ने बताया कि इस बारिश से सब्जी उत्पादन व रबी की फसल को लाभ होगा। सब्जी का स्वाद भी पहले से बेहतर होगा। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। ठंड से बचने के लिए प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय समेत तहसील मुख्यालयों में अलाव जलाए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा जमीनी कार्यकर्ता को ही देगी मेयर का टिकट
Next: टिहरी रियासत क्षेत्र को अलग लोकसभा का दर्जा मिले : किशोर उपाध्याय

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.