Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अंधेरे में डूबा कंगाल पाकिस्तान, इस्लामाबाद से लेकर कराची तक कई बड़े शहरों की बिजली गुल
  • अंतरराष्ट्रीय

अंधेरे में डूबा कंगाल पाकिस्तान, इस्लामाबाद से लेकर कराची तक कई बड़े शहरों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
rns featured image new

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के महत्वपूर्ण हिस्सों, लाहौर और कराची में कई घंटों तक बिजली गुल रही। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल ग्रिड की सिस्टम फ्रीक्वेंसी कम होने की वजह से आज सुबह 7.34 बजे बिजली व्यवस्था में व्यापक खराबी आ गई।
पाकिस्तानी सराकर के ऊर्जा मंत्रालय का कहना है कि सिस्टम मेंटेनेंस का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। बलूचिस्तान को बिजली की आपूर्ति करने वाली सभी ट्रांसमिशन लाइनें ट्रिप हो गई हैं।
पाकिस्तानी बिजली विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों से कई बार बिजली गुल होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस समय कराची का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा बिना बिजली के है। इस बीच, पाकिस्तानी अधिकारी बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।
क्वेटा इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी के मुताबिक, गुड्डू से क्वेटा जाने वाली दो ट्रांसमिशन लाइनें ट्रिप हो गईं। इसमें कहा गया है कि क्वेटा समेत बलूचिस्तान के 22 जिले बिना बिजली के हैं। लाहौर और कराची के कई इलाकों में भी बिजली गुल होने की सूचना मिली थी। इस्लामाबाद में 117 ग्रिड स्टेशन बिना बिजली के हैं। साथ ही पेशावर में भी बिजली गुल हो गई है।

2021 में भी हुई थी बिजली गुल
2021 में दक्षिणी पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित एक बिजली संयंत्र में तकनीकी खराबी के कारण एक सेकंड से भी कम समय में बिजली संचरण प्रणाली की फ्रीक्वेंसी 50 से 0 तक अचानक गिर जाने के कारण ब्लैकआउट हो गया। इसका व्यापक प्रभाव पड़ा जिससे पूरी बिजली व्यवस्था बंद हो गई। एक दिन बाद बिजली बहाल हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वैन में मृत मिला 10 लोगों की हत्या करने वाला हमलावर, मृतकों के सम्मान में आधा झुका रहेगा अमेरिकी झंडा
Next: श्रीलंका में पक्षियों की 81 प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.