Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पहाड़ी दरकने से 11 घंटे तक बंद रहा कालसी-चकराता हाईवे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पहाड़ी दरकने से 11 घंटे तक बंद रहा कालसी-चकराता हाईवे

RNS INDIA NEWS 28/07/2020
rns featured image new

विकासनगर। जौनसार-बावर का मुख्य मोटर मार्ग कालसी-चकराता हाईवे जजरेड़ में पहाड़ी दरकने से 11 घंटे तक बंद रहा। सोमवार रात से लेकर मंगलवार तक मार्ग बंद रहने से हाईवे पर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। मंगलवार सुबह चार बजे से लेकर दोपहर तक लोगों को मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा।पिछले करीब चार साल से जजरेड़ की पहाड़ी दरकने से आए दिन हाईवे बाधित हो जाता है। बरसात में हर वर्ष जजरेड़ की पहाड़ी दरकने से भारी दिक्कत होती है। सोमवार रात को ग्यारह बजे जजरेड़ की पहाड़ी दरकने से मार्ग बंद हो गया। मंगलवार सुबह सात बजे तक मार्ग बंद रहा। लोनिवि ने मार्ग के दोनों ओर से एलएनटी मशीन लगाकर मार्ग को खुलवाया। जिसके बाद यातायात खुला। लेकिन दो घंटे बाद नौ बजे फिर जजरेड़ की पहाड़ी दरकने से मलबा मार्ग पर आ गया और मार्ग फिर बंद हो गया। नौ बजे से लेकर बारह बजे तक मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। जिसके चलते मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। दोपहर बारह बजे तक लोग सडक़ के दोनों ओर अपने वाहनों को खड़ा कर सडक़ किनारे भूखे प्यासे बैठकर मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। बारह बजे मार्ग को फिर से खोला गया है। जिसके बाद यातायात शुरू हो पाया। अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि मार्ग को खोलने के लिए मार्ग के दोनों ओर दो एलएनटी मशीनें लगाई गयी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साहिया के युवक ने किया विषाक्त का सेवन
Next: छात्र-छात्राओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.