Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ यात्रा में पांच हजार घोड़े खच्चर होंगे संचालित
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा में पांच हजार घोड़े खच्चर होंगे संचालित

RNS INDIA NEWS 07/02/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  प्रशासन ने केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए यात्रा से जुड़े विभागों को अभी से सभी बुनियादी सुविधाएं जुटाने के निर्देश दे दिए गए हैं। यात्रा में घोड़े-खच्चरों का सुव्यस्थित ढंग से संचालन हो इसके लिए पूरा प्लान तैयार करने को कहा गया है। यात्रा में कुल 5 हजार घोड़े-खच्चरों का ही संचालन किया जाएगा।
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में कहा कि केदारनाथ यात्रा में संचालित घोड़े-खच्चरों के साथ किसी तरह से कोई पशु क्रूरता न हो इसका पूरा ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा 1 मई 2023 को जारी आदेशों के अनुसार केदारनाथ यात्रा मार्ग में कुल 5 हजार घोड़े-खच्चरों का ही संचालन किया जाएगा। जिसमें 4 हजार यात्रा एवं 1 हजार माल ढुलान के लिए निर्धारित किए गए हैं।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ किसी तरह से कोई पशु क्रूरता न हो इसके लिए हर माह स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र निर्गत किया जाए। एक माह के बाद यदि स्वास्थ्य परीक्षण में घोड़े-खच्चर स्वस्थ पाए जाते हैं, तभी उन्हें दोबारा स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र निर्गत किया जाए।
जिलाधिकारी ने यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों पर इंटरनल मॉनीटरिंग टैग (चिप) लगाने के निर्देश दिए। ताकि घोड़े-खच्चर स्वामी व संचालक का पूर्ण विवरण, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की वैद्यता आदि के संबंध में पूरी जानकारी मिल सके। टैग के माध्यम से ही घोड़े-खच्चर संचालन के लिए रोस्टर की जानकारी स्वामी व संचालक को उपलब्ध हो सकेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर और खिर्सू के गांवों में गुलदार का डर बरकरार
Next: पौड़ी परिसर में तालेबंदी कर किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.