Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • कच्चे तेल में लगी आग, घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल में शांति
  • बाजार

कच्चे तेल में लगी आग, घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल में शांति

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के तीन वर्ष और अमेरिकी क्रूड के सात वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार दिनों की तेजी के बाद आज कोई बदलाव नहीं किया गया। रविवार को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गयी थी। राजधानी दिल्ली मेंं पेट्रोल आज 105.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.57 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।
इससे पिछले सोमवार को लगातार सातवें दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था। उसके बाद दो दिनों तक शांति रही लेकिन उसके बाद से तेजी बनी हुयी थी। मुंबई में पेट्रोल 111.77 रुपये और डीजल 102.52 रुपये प्रति लीटर पर है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 114.45 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 103.78 रुपये प्रति लीटर पर है।
अभी देश के अधिकांश प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गयी है और देश के अधिकांश बड़े शहरों में डीजल भी शतक लगाने की ओर बढ़ रहा है। कुछ शहरों में डीजल 100 रुपये के पार पहुंच चुका है। इस महीने में अब तक 18 दिनों में से 14 दिनों में इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुयी है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 4.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.70 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ। सोमवार को सिंगापुर में तेल में तेजी देखी गयी। ब्रेंट क्रूड 1.00 प्रतिशत बढ़कर अक्टूबर 2018 के बाद के उच्चतम स्तर 85.71 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ गया। इस दौरान अमेरिकी क्रूड 1.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ अक्टूबर 2014 के बाद के उच्चतम स्तर 83 .40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह भी इन दोनों में करीब तीन फीसदी की तेजी देखी गयी थी।
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.57 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)
दिल्ली————— 105.84—————— 94.57
मुंबई-—————111.77—————— 102.52
चेन्नई—————-103.01 -——————98.92
कोलकाता————106.43—————-—97.68

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीम इंडिया के प्रमुख कोच के लिए आवेदन आमंत्रित
Next: जगह-जगह पर बंद राजमार्ग खुलने का इंतजार करते रहे यात्री

Related Post

sim block
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

अब 4 महीनों तक बिना रीचार्ज के चलेगा आपका सिम, ट्राई के नये नियम जारी

RNS INDIA NEWS 21/01/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार

शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ स्वाहा

RNS INDIA NEWS 20/12/2024 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी का दावा फेल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

RNS INDIA NEWS 12/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.