Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांवड़ियों के वाहन से कुचलने से पिता-पुत्री समेत तीन की मौत
  • हरिद्वार

कांवड़ियों के वाहन से कुचलने से पिता-पुत्री समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2023
rns featured image new

हरिद्वार। डाक कांवड़ियों के वाहन से कुचलने से बाइक सवार पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं। डाक कांवड़ियों के वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस को मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात रावली मेहदूद में रहने वाले कामगार रोहित अपने परिवार और साथी के साथ बाइक पर सवार होकर बिजनौर के लिए रवाना निकला था। एक ही बाइक पर रोहित उसकी पत्नी पूजा और एक वर्षीय बेटी माही और साथी नानू सवार होकर रावली मेहदूद से निकले। रात करीब एक बजे जैसे ही शंकराचार्य ओम पुल के पास पहुंचे तो इस दौरान अन्य बाइक से उनकी बाइक को साइड लग गयी। जिससे बाइक ने संतुलन खो दिया और चारों सड़क पर जा गिरे। इस दौरान सामने से आ रहे कांवड़ियों के लोडर वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिससे नानू और रोहित की बेटी माही की मौके पर मौत हो गयी। रोहित और उसकी पत्नी पूजा गंभीर रूप से घायल हो गए। रोहित और पूजा को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरार रोहित की भी मौत हो गयी। वहीं, पूजा की हालत गंभीर बनी हुई है। कनखल एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि हादसे में मुरादाबाद निवासी नानू उर्फ पुष्पेंद्र (22) पुत्र चरण सिंह और एक वर्षीय बच्ची माही की मौके पर मौत हो गयी। बिजनौर निवासी रोहित(30) पुत्र चंद्रपाल की ऋषिकेश स्थित एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि गंभीर रूप से घायल मृतक रोहित की पत्नी पूजा का इलाज एम्स में चल रहा है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है, चालक हिरासत में है। लिखित शिकायत मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक चोरी में गैंगस्टर सहित दो पकड़े
Next: अपराधिक वारदात को दून पहुंचा गोंडा का गैंग, 11 आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.