Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांवड़ मेले से पहले ही शुरू हुआ कांवड़ियों का आगमन
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले से पहले ही शुरू हुआ कांवड़ियों का आगमन

RNS INDIA NEWS 26/06/2023
rns featured image new

हरिद्वार। चार जुलाई से कांवड़ मेले की विधिवत आगाज हो जाएगा। वहीं, कांवड़ मेले की शुरुआत से पहले की शिवभक्त हरकी पैड़ी से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को जाने लगे हैं। सोमवार को गाजियाबाद से आई छह कांवड़ियों की टोली गंगाजल अपने कंधे पर लेकर हरकी पैड़ी से निकले। शिवभक्तों ने कहा कि वह किसी इच्छा को लेकर कांवड़ नहीं ले जा रहे हैं। कहा कि उन्होंने श्रद्धा और अपने सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए कांवड़ उठायी है। शासन प्रशासन चार जुलाई से होने वाले कांवड़ मेले की तैयारियों में जुट गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी कांवड़ मेले की तैयारी को लेकर सीसीआर में समीक्षा बैठक ली। जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों से कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर किए जा रहे कार्यों के विषय में जानकारी ली। एक तरफ अभी कांवड़ मेले का आगाज चार जुलाई से विधिवत तौर पर होना है। लेकिन कांवड़ मेले के शुरु होने से पहले ही हरिद्वार में कांवड़ियों का आना शुरु हो गया है। सोमवार को गाजियाबद से आए मनु त्यागी, अभिषेक त्यागी, रवि त्यागी, बिटटू त्यागी, मोहित त्यागी, अवनीश त्यागी और अंशुल त्यागी गंगाजली में गंगाजल भर कंधे पर कांवड़ लेकर हरकी पैड़ी से निकले। कहा कि पिछले वर्ष वह डाक कांवड़ लेकर गए थे। इस बार पैदल कांवड़ लेकर निकले हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी
Next: गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित करने वाले प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.