Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • कांडा गांव में आक्रोशित महिलाओं ने डीएफओ को किया कमरे में बंद
  • रुद्रप्रयाग

कांडा गांव में आक्रोशित महिलाओं ने डीएफओ को किया कमरे में बंद

RNS INDIA NEWS 02/06/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। कांडा गांव में गुलदार द्वारा निवाला बनाई गई महिला के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हो रहा है। सोमवार को गांव गईं डीएफओ सहित एसडीओ और रेंजर सहित कई वन कर्मियों को महिलाओं ने वन पंचायत के कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी। महिलाएं गुलदार को शूट करने की मांग पर अड़ी हैं। आधे घंटे बाद आश्वासन मिलने पर महिलाओं ने कमरा खोला। जखोली ब्लॉक के कांडा चमसारी तोक में घटना के तीसरे दिन भी गुलदार पकड़ से बाहर है। हालांकि वन विभाग ने यहां चार पिंजरे लगाए हैं किंतु गुलदार का कोई पता नहीं लग पाया है। सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों को गांव में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पहले अधिकारियों का घेराव किया गया और फिर अधकारियों को कमरे में बंद कर दिया। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग की प्रभागीय वनाधिकारी कल्याणी जब गांव पहुंचीं तो दोपहर 12 बजे करीब उन्हें ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। इस दौरान डीएफओ के साथ ही एसडीओ दिवाकर पंत, रेंजर हरीश थपलियाल सहित कई वन कर्मियों को ग्रामीण महिलाओं ने वन पंचायत के भवन में बंद कर दिया। जबकि बाहर से वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। महिलाओं की एक ही मांग थी कि गुलदार को हर हाल में शूट किया जाए। हालांकि वन विभाग द्वारा भरोसा दिया गया कि पहले गुलदार की पहचान होने दी जाए, उसके बाद ही शूट करने का प्रयास किया जाएगा। विभाग के पास विभागीय शूटर भी उपलब्ध हैं। बताया कि गुलदार को पकड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। करीब एक आधे घंटे तक वन पंचायत भवन के बाहर हंगामा चलता रहा। हालांकि बाद में फिर कमरा खोल दिया गया। इधर, हंगामे के बाद डीएफओ ने गांव में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए चार पिंजरों का भी निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन कर्मियों को तत्पर रहने के निर्देश दिए। दक्षिण जखोली रेंज के रेंजर हरीश थपलियाल ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम क्षेत्र में मुस्तैद है। सोमवार को महिलाओं को घास लेने के दौरान वन कर्मियों द्वारा पूरी सुरक्षा दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ धाम में पूजा स्थलों पर अतिक्रमण से तीर्थपुरोहित नाराज
Next: नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.