Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • ज्योतिर्मठ के प्रधानों ने डीएम को भेजा ज्ञापन
  • चमोली

ज्योतिर्मठ के प्रधानों ने डीएम को भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 15/09/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  ज्योतिर्मठ विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को चुनाव संपन्न होने के दो माह बाद भी शपथ ग्रहण और चार्ज न मिलने पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन भेजकर अविलंब शपथ दिलाने और चार्ज सौंपने की मांग की है। ज्ञापन में प्रधानों ने बताया कि विकासखंड में 58 ग्राम प्रधानों का चुनाव हुआ था, लेकिन अब तक सिर्फ 7 प्रधानों को ही शपथ दिलाई गई है। जबकि बाकी 51 प्रधान अभी भी शपथग्रहण की प्रतीक्षा में हैं। यही नहीं, जिन 7 को शपथ दिलाई भी गई, उन्हें अब तक कार्यभार नहीं सौंपा गया है। प्रधानों का कहना है कि शपथ और चार्ज न मिलने से गांवों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। पूर्व में शुरू किए गए कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है, और जो कार्य पूरे हो चुके हैं, उनका भुगतान भी रुका हुआ है। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि नीती-मलारी घाटी के कई गांव अक्तूबर के अंत तक तराई क्षेत्रों की ओर पलायन कर जाते हैं। ऐसे में यदि शीघ्र शपथ और चार्ज नहीं मिला तो इस वर्ष उन गांवों में विकास कार्य शुरू हो पाना मुश्किल होगा। ज्ञापन की प्रतियां मुख्यमंत्री, पंचायतीराज मंत्री, और राज्य निर्वाचन आयोग को भी भेजी गई हैं। ज्ञापन देने वालों में ढाक के प्रधान मोहन बजवाल, मीना चौहान, विनीता देवी, पवित्रा देवी, शंकर लाल, दिनेश, दीपक सिंह, विनोद भंडारी, चन्द्रमोहन, मिथलेश फरस्वाण और अन्य प्रधान शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में कांग्रेसियों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Next: बंद सड़कों को लेकर नाराज ग्रामीणों का विरोध-प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.