Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बंद सड़कों को लेकर नाराज ग्रामीणों का विरोध-प्रदर्शन
  • रुद्रप्रयाग

बंद सड़कों को लेकर नाराज ग्रामीणों का विरोध-प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 15/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के पूर्वी बांगर क्षेत्र में 18 दिनों से बंद पड़ी ग्रामीण सड़कों को न खोले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आधे घंटे का सांकेतिक धरना देकर प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़कें नहीं खोली गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। विरोध के बाद प्रशासन हरकत में आया और मौके पर जेसीबी और पोकलैंड मशीन भेजने के निर्देश जारी किए। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र की बधाणीताल-छेनागाड़, भुनाल, मथ्या, डांगी सहित कई मोटर मार्ग 18 दिनों से मलबे के चलते बंद पड़े हैं। इससे गांवों का संपर्क कट गया है और खाद्यान्न संकट जैसे हालात बन गए हैं। स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मांग की लेकिन सड़क नहीं खोली गई। इससे नाराज लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी दिखाई। ज्येष्ठ प्रमुख नवीन सेमवाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बार-बार सूचना देने के बावजूद भी सड़क खोलने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। ज्ञापन देने वालों में खोड के प्रधान सज्जन भंडारी, डांगी के प्रधान सौरभ भट्ट, मथ्या के सज्जन नेगी, बक्सीर की प्रधान गीता देवी, भुनाल के प्रतिनिधि मुकेश, उछोला के प्रधान चंडी प्रसाद और क्षेत्र पंचायत सदस्य धनवीर मौर्य आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्योतिर्मठ के प्रधानों ने डीएम को भेजा ज्ञापन
Next: सेब से लदी दो यूटिलिटी खाई में गिरी, चार घायल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.