Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जंगल में आग लगाने पर अज्ञात के खिलाफ केस
  • पौड़ी

जंगल में आग लगाने पर अज्ञात के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 05/03/2023
rns featured image new

पौड़ी। इस बार औसत से कम बारिश होने के चलते जंगलों में आग लगने की घटनाएं फरवरी माह से ही शुरू हो गई थी। जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर राजस्व पुलिस भी सतर्क बनी हुई है। पौड़ी तहसील के थापली गांव के सोदलयूं तोक की वन भूमि पर आग लगाने की घटना पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, डीएम ने भी आग की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। कफोलस्यूं 2 के राजस्व उपनिरीक्षक दीपक बेलवाल ने बताया कि बीते शनिवार की देर शाम को थापली के सोदलयूं तोक की वन भूमि पर आग लगने की सूचना मिली थी। बताया कि आग लगने की घटना से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। बताया कि जंगल में आग लगाने, प्रकृति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। इससे पूर्व भी कुछ दिनों पूर्व राजस्व पुलिस ने पटटी बाली कडांरस्यूं द्वितीय के ग्राम ढोरखोली के समीप के वन में आग लगाने की घटना पर एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। डीएम डा.आशीष चौहान ने जिले के सभी ब्लाकों में संबंधित खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। जिले के सभी न्याय पंचायतों में भी विभिन्न विभागों के कार्मिकों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के साथ ही जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ ही आग लगने की सूचना आपदा कंट्रोल रूम को भी देंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डाकरा में हुआ महिलाओं का सम्मान
Next: कैच द रेन कैंपेन पर गोष्ठी का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.