Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी
  • देहरादून

जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी

RNS INDIA NEWS 03/04/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। ढालवाला चौकी क्षेत्र में आबादी से एक किमी दूर जंगल में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह सूचना मिली कि ढालवाला चौकी क्षेत्र में रेलवे यार्ड के पीछे एक युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही हरकत में आयी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। शव के पास से मिले एक नीले रंग के बैग में कबाड़ की पन्नियां और एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त गंभीर सिंह (40) पुत्र बुद्धि सिंह निवासी जाखणीधार, कोटी पल्ली के रूप में की गई। पुलिस ने टिहरी स्थित पिपलडाली चौकी पुलिस से संपर्क किया। जहां से पता चला कि उक्त पता राजस्व क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर मामले जानकारी पहुंचा दी है। वहीं थाना मुनिकीरेती वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। प्रथमदृष्टया मौत भूख की वजह से प्रतीत हो रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टेपनी टायर चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार
Next: मुंबई की महिला ने सरकारी भूमि बेच व्यापारी को लगाया 2.50 करोड़ का चुना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.